अली गोनी हाल ही में गणपति उत्सव के दौरान 'गणपति बप्पा मोरया' न बोलने पर विवादों में आ गए थे। अब अली गोनी ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और बप्पा मोरया का जाप न करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
टीवी एक्टर अली गोनी पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। गणपति उत्सव के दौरान 'गणपति बप्पा मोरया' का जाप न करने पर एक्टर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। हाल ही में एक्टर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह गर्लफ्रेंड जैस्मीन भसीन के साथ नजर आ रहे थे। इस दौरान जैस्मीन 'गणपति बप्पा मोरया' का जाप करती दिखीं, वहीं उनके बगल में खड़े अली गोनी चुप रहे और धीरे से अपना मुंह फेर लिया। इसे लेकर एक्टर की काफी आलोचना हुई थी। लोगों का कहना था कि जैस्मीन अली के लिए दरगाह जाती हैं, वहीं अली गोनी उनके लिए गणपति का जाप भी नहीं कर पाए। अब खुद अली गोनी ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
अली गोनी ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी
फिल्मीज्ञान से बातचीत में अली गोनी ने 'गणपति बप्पा मोरया' का नारा न लगाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी और ऐसा न करने के पीछे की वजह भी बताई। अली का कहना है कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया और न ही वह हिंदू धर्म का अपमान करना चाहते थे। उनका कहना है कि वह अपने विचारों में खोए हुए थे और उन्हें इस बात का ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था कि उनके गणपति बप्पा मोरया न कहने से इतना बड़ा विवाद खड़ा हो जाएगा।
मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूँ- अली गोनी
अली गोनी मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखते हैं और इसका हवाला देते हुए उन्होंने कहा- 'मुझे इस बात का बिल्कुल भी एहसास नहीं था। मैं बस अपने ही विचारों में खोया हुआ था। कुछ सोच रहा था। मैंने ध्यान ही नहीं दिया कि मैं क्या कर रहा हूँ। मुझे नहीं पता था कि यह इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा। मैं पहली बार गणपति पूजा में गया हूँ, मैं पहले कभी नहीं गया था। इसलिए मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूँ। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि अगर गणपति पूजा हो रही है तो क्या करूँ। मुझे लगता था कि कहीं मुझसे कोई गलती न हो जाए, इसलिए मैं नहीं गया।' मुझे लगता था कि अगर लोग नमाज़ पढ़ रहे हैं, तो मैं कुछ ग़लत कह सकता हूँ। मैं बहुत बेतरतीब हूँ, कभी भी कुछ भी कह देता हूँ।
मेरा धर्म इसकी इजाज़त नहीं देता - अली गोनी
अली गोनी ने आगे कहा - 'मेरा धर्म इसकी इजाज़त नहीं देता। हम पूजा-पाठ नहीं करते। हम प्रार्थना करते हैं, नमाज़ पढ़ते हैं और सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। यही कुरान में लिखा है और हम हर धर्म का सम्मान करते हैं। मैं भी करता हूँ।' बता दें, अली गोनी हाल ही में उस समय ट्रोल्स के निशाने पर आ गए थे, जब उन्होंने गणपति समारोह में हिस्सा लिया था, लेकिन गणपति बप्पा मोरिया कहने से कतराते नज़र आए थे। इसके लिए उन्हें खूब ट्रोल किया गया था।