- पंजाब बाढ़ को लेकर बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, AAP ने किया पलटवार

भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा कि दिल्ली भी बाढ़ के संकट से जूझ रही है, लेकिन इन इलाकों के आप विधायक और खुद अरविंद केजरीवाल इसकी चिंता नहीं करते।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से यही मानती रही है कि अरविंद केजरीवाल को लोगों के सुख-दुख से कोई सरोकार नहीं है। वह सिर्फ राजनीतिक नफा-नुकसान का हिसाब-किताब करते हैं और आज उनकी संवेदनहीनता एक बार फिर सामने आ गई है।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "इस समय पंजाब बाढ़ की मार झेल रहा है। चारों तरफ तबाही का माहौल है, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अस्वस्थ हैं। ऐसे नाजुक समय में केजरीवाल पंजाबियों को उनके हाल पर छोड़कर गुजरात में राजनीतिक दौरे पर हैं।"

'दिल्ली की बाढ़ के प्रति भी उदासीन'
भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि दिल्ली भी बाढ़ के संकट से जूझ रही है। चांदनी चौक और ओखला विधानसभा क्षेत्रों में स्थिति खास तौर पर गंभीर है। लेकिन इन इलाकों के आप विधायक और खुद अरविंद केजरीवाल किसी बात की चिंता करते नहीं दिख रहे हैं।

'अरविंद केजरीवाल राजनीतिक दौरे में व्यस्त'

वीरेंद्र सचदेवा ने तीखे शब्दों में कहा कि यह बेहद अफ़सोस की बात है कि ऐसे समय में जब पंजाब को अपने नेताओं के सहयोग की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है, केजरीवाल अपने राजनीतिक कर्तव्य को भूलकर अपने चिरपरिचित अंदाज़ में राजनीतिक दौरे में व्यस्त हैं।

आप ने किया पलटवार

वहीं, आम आदमी पार्टी ने भाजपा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर पलटवार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा, "रेखा गुप्ता जी, आपने दिल्ली को बाढ़ से बचाने के लिए क्या किया? जिस दिन दिल्ली में बारिश होती है, पूरी दिल्ली झील में बदल जाती है, हर जगह जलभराव हो जाता है। रेखा गुप्ता जी, आपने दिल्ली को जलभराव और बाढ़ से बचाने के लिए क्या किया?"

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी सरकार ने कोई तैयारी नहीं की थी। जब आप सत्ता में थी, तो हम मानसून से तीन महीने पहले सफाई करवाते थे और उसके बाद भी जहाँ भी जलभराव होता था, हम वहाँ खड़े होकर सफाई करवाते थे।

आतिशी ने यह भी कहा, "आज दिल्ली के कई इलाकों में पानी भरा हुआ है, लेकिन भाजपा सरकार का कोई भी मंत्री या विधायक लोगों का हालचाल जानने नहीं जा रहा है। सरकार ने जो राहत शिविर लगाए हैं, उनकी भी हालत खराब है।"

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al bursa escort bayan bursa escort antalya escort antalya bayan escort antalya escort bayan escort antalya grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet matbet giriş matbet matbet matbet giriş matbet matbet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet jojobet jojobet giriş romabet romabet giriş lunabet lunabet giriş jojobet jojobet giriş meritking meritking meritking giriş meritking giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş romabet romabet giriş romabet romabet giriş romabet romabet giriş