दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में उपचुनाव हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने शालीमार बाग से बबीता अहलावत और चांदनी चौक से हर्ष शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में होने वाले एमसीडी उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। आप ने अलग-अलग वार्डों से 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इस सूची के अनुसार, पार्टी ने दक्षिण पुरी से राम स्वरूप कनौजिया को मैदान में उतारा है। संगम विहार से अनुज शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। ग्रेटर कैलाश से इश्ना गुप्ता को टिकट दिया गया है।
इसके अलावा, आम आदमी पार्टी ने एमसीडी उपचुनावों के लिए विनोद नगर से गीता रावत को उम्मीदवार बनाया है। शालीमार बाग से बबीता अहलावत को उम्मीदवार बनाया गया है। अशोक विहार से सीमा विकास गोयल को उम्मीदवार बनाया गया है।
चांदनी चौक से हर्ष शर्मा
इसके अलावा, आप की सूची में एमसीडी उपचुनावों के लिए चांदनी चौक से हर्ष शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने चांदनी महल से मुदस्सिर उस्मान कुरैशी को उम्मीदवार बनाया है। राजबाला सहरावत को द्वारका बी से टिकट दिया गया है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने मुंडका से अनिल लाकड़ा को उम्मीदवार बनाया है।
AAP के 12 उम्मीदवारों की सूची
दक्षिणपुरी - राम स्वरूप कनौजिया
संगम विहार ए - अनुज शर्मा
ग्रेटर कैलाश - इशना गुप्ता
विनोद नागर-गीता रावत
शालीमार बाग बी - बबीता अहलावत
अशोक विहार - सीमा विकास गोयल
चांदनी चौक-हर्ष शर्मा
चांदनी महल - मुदस्सिर उस्मान क़ुरैशी
द्वारका बी - राजबाला सहरावत
मुंडका-अनिल लाकड़ा
नारायण - राजन अरोड़ा
दिचाऊं कला-केशव चौहान
12 MCD सीटों पर कब हैं उपचुनाव?
दिल्ली नगर निगम की 12 सीटों के लिए उपचुनाव 30 नवंबर, 2025 को होने हैं। उम्मीदवारों के लिए नामांकन प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू हो गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 10 दिसंबर है। चुनाव के बाद 3 दिसंबर को मतगणना होगी।