नई दिल्ली । पेन हेल्थ केयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा, कि महिलाओं के लिए कारपोरेट क्षेत्र को अनुकूल सुविधाएं देने के लिए आगे आना चाहिए। हाल ही में एक सर्वे कराया गया। जिसमें 86 फ़ीसदी महिलाओं ने कहा,कि वह ऐसी कंपनियों में काम करना चाहती हैं। जो उनके मासिक पीरियड के समय अनुकूल माहौल देती हों। 73 फ़ीसदी महिलाएं चाहती हैं
, कि उन्हें मासिक पीरियड के दौरान छुट्टी मिलनी चाहिए। महिलाओं ने कहा कि पीरियड की छुट्टी के दिनों का वेतन कंपनियां नहीं दें, तो भी चलेगा। महिलाओं को डर था, कि वैतानिक छुट्टी मांगने पर कंपनी महिला कर्मचारियों को काम में रखने से पीछे हट सकती हैं।
उल्लेखनीय है पिछले कुछ समय से कारपोरेट कंपनियों में काम करने वाली महिलाओं द्वारा मासिक पीरियड में छुट्टी की मांग की जा रही है। सर्वे में महानगरों की 10000 महिलाओं और लड़कियों को शामिल किया गया था। उसके आधार पर यह परिणाम सामने आए हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!