नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि अदाणी की कंपनी आईआरसीटीसी को टेकओवर कर लेगी। इस पर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने आईआरसीटीसी ने कहा कि अदाणी के ट्रेनमैन से कोई खतरा नहीं होगा।
दरअसल जयराम रमेश ने रेलवे में अदाणी ग्रुप की प्रवेश को लेकर आरोप लगाया था कि पहले आईआरसीटीसी को टक्कर और उसके बाद इसका टेकओवर कर लिया जाएगा। इस पर आईआरसीटीसी ने सफाई दी है। आईआरसीटीसी ने इसे भ्रामक बताते हुए कहा कि अदाणी के स्वामित्व वाला ट्रेनमैन से आईआरसीटीसी को कोई खतरा नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि यह आईआरसीटीसी का पूरक होगा। यह भ्रामक कथन है। ट्रेनमेन आईआरसीटीसी के 32 अधिकृत बी2सी भागीदारों में से एक है। हिस्सेदारी बदलने से इसमे कोई अंतर नहीं आएगा। सभी एकीकरण और संचालन आईआरसीटीसी के माध्यम से किए जाते रहेंगे।
बता दें कि अदाणी डिजिटल लैब्स ने ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ट्रेनमैन में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी प्राप्त कर ली है। अदाणी के इस कदम को रेलवे में एंट्री माना जा रहा है। ट्रेनमैन को 2011 में बनाया गया था, जो टिकट बुक करने, लाइव रनिंग स्टेटस देखने और पीएनआर स्टेटस देखने के लिए जाना जाता है। ---
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!