-
अप्राकृतिक संभोग के लिए था बेताब, क्रोधित मित्र ने कर दिया मर्डर
अंबरनाथ। मुंबई से सटे अंबरनाथ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. खबर है कि अप्राकृतिक संभोग के लिए बेताब एक शख्स की उसके सहकर्मी ने जान ले ली। उक्त शख्स ने शराब पीने के बहाने घर लाकर अपने मित्र के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश की। लेकिन आक्रोशित साथी ने सीधे गला रेत कर उसकी हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार अंबरनाथ के चिखलोली परिसर में स्थित एक चाल में कृष्णानंद मुनियन रहते थे।
वह एमआईडीसी में एक कंपनी में फेब्रिकेशन का काम करता था। रविवार की रात कंपनी से आते समय वह अपने एक साथी को शराब पीने के बहाने अपने घर ले आया. शराब पीने के बाद देर हो जाने के कारण उसने साथी को अपने घर पर रहने को कहा। बाद में रात में, कृष्णानंद ने अपने सहयोगी के साथ अप्राकृतिक संबंध स्थापित करने का प्रयास किया।
इससे क्रोधित होकर साथी ने कृष्णानंद के घर में रखा चाकू से कृष्णानंद का गला काट कर भाग गया। सुबह जब कृष्णानंद के बगल में रहने वाली महिला ने पानी भरने के लिए उन्हें जगाने की कोशिश की तो कृष्णानंद ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने आखिरकार दरवाजा तोड़ा और घर में घुसे तो सामने खून से लथपथ कृष्णानंद की लाश पड़ी मिली।
पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही शिवाजी नगर पुलिस डॉग टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन के बाद संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में कृष्णानंद के सहकर्मी ने कबूल किया कि कृष्णानंद द्वारा उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश के चलते गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!