- पुलिस अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी करेंगी सीसीटीवी से निगरानी

पुलिस अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी करेंगी सीसीटीवी से निगरानी

 भोपाल । अब पुलिस बड़े जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करेगी। पुलिस द्वारा अब दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में कैमरे लगाए जाएंगे।   ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें अच्छी होने और वाहन बढ़ने की वजह से वहां भी सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस यातायात नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी करेगी। 

शहर की तर्ज पर अब गांवों में भी सीसीटीवी से की जाएगी निगरानी | On the lines  of the city, now the villages will also be monitored with CCTV - Dainik  Bhaskar

इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, सागर और सतना के ग्रामीण क्षेत्रों में कैमरे लगाने का काम दो से तीन माह में शुरू होगा। इंदौर में पुलिस और बाकी जिलों में शहरी क्षेत्रों में इंटिग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) के अंतर्गत स्मार्ट सिटी द्वारा कैमरे लगाए गए हैं। अब ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रही है।पहले से चल रहे सात जिलों के अलावा 10 और जिलों के शहरी क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर यातायात के नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाएगी। 

यहे भी जानिये .....................


इनमें धार, रीवा, देवास, रतलाम, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, खरगोन, सिवनी, मुरैना और सीहोर शामिल हैं। इस बारे में पुलिस ट्रेनिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट के एडीजी, जी जनार्दन का कहना है कि जिन जिलों के शहरी क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, वहां ग्रामीण क्षेत्रों में भी कैमरे लगाकर चालानी कार्रवाई की जाएगी। इनके अलावा 10 अन्य जिलों के शहरी क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 55 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं प्रदेश के 17 जिलों में होती है। इस कारण यहां हादसे रोकने पर ज्यादा ध्यान है।


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag