- रेत फिर होगी महंगी, खदानें तीन माह के लिए होंगी बंद

रेत फिर होगी महंगी, खदानें तीन माह के लिए होंगी बंद

नई रेत नीति अक्टूबर से होगी लागू 
 भोपाल। प्रदेश भर की रेत खदानें बारिश की वजह से पुन: बंद हो जाएगी, इससे रेत के दामों में फिर उछाल आएगा। सभी रेत खदाने आगामी एक जुलाई से तीन महीने के लिए बंद हो जाएगी। मालूम हो कि नई रेत नीति अक्टूबर से लागू की जा रही है। इसमें प्रविधान किया गया है कि अब पर्यावरण, उत्खनन सहित अन्य सभी अनुमतियां लेकर ही खदानें ठेकेदारों को सौंपी जाएंगी। 

सरकार की नई रेत नीति बनी घाटे का सौदा, बंद खदानों से हो रहा अवैध खनन –  Bichhu.com

ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि पिछली बार के अनुभव खराब रहे हैं। ठेकेदार दो-दो साल भटकने के बाद भी अनुमतियां नहीं ला पाए। इसलिए कुछ ने खदानें छोड़ दीं, तो कुछ के ठेके रायल्टी की राशि नियमित जमा न करने के कारण निरस्त कर दिए गए। उधर रेत ठेकेदार वर्षा के मौसम को देखते हुए भंडारण में व्यस्त हैं।

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में डेढ़ माह के लिए नीलाम होंगी नर्मदापुरम  की रेत खदानें - Madhya Pradesh News Sand mines of Narmadapuram will be  auctioned for one and a half

 उनकी इस बार ज्यादा रेत का भंडारण करने की कोशिश है, क्योंकि उनका ठेका भी खत्म होने वाला है। यदि पर्यावरणीय और उत्खनन अनुमति लेने में देरी हुई तो नए ठेकेदार अक्टूबर में उत्खनन शुरू नहीं कर पाएंगे। ऐसे में अभी भंडारित की गई रेत ही बिकेगी। ज्ञात हो कि वर्तमान में एक डंपर रेत 43 से 45 हजार रुपये में मिल रही है। लोगों को एक डंपर रेत (650 से 700 घनफीट) पर आठ से दस हजार रुपये अधिक खर्च करने पड़ सकते हैं। 


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag