- सीमा-स‎चिन के दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने वाले दो भाइयों को एटीएएस ने उठाया

सीमा-स‎चिन के दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने वाले दो भाइयों को एटीएएस ने उठाया

-बुलंदशहर में जनसेवा केन्द्र चलाने वालों पर यूपी एटीएस ने की बड़ी कार्रवाई 
बुलंदशहर । यूपी एटीएस ने सीमा हैदर व स‎चिन मीणा के दस्तावेजों में छेड़छाड़ करने वाले दो भाइयों को बुलंद शहर से ‎गिरफ्तार ‎किया है। बताया जा रहा है ‎कि इसके बाद और नए खुलासे हो सकते हैं। शायद अब सीमा और स‎‎चिन की मु‎‎श्किलें भी बढ़ सकती हैं। यूपी एटीएस ने ‎जिन्हें ‎गिरफ्तार ‎किया है, उन्हीं दोनों पर सीमा हैदर और सचिन मीणा के आधार कार्ड और दस्तावेजों में छेड़छाड़ करने का आरोप है। ‎मिली जानकारी के अनुसार इनके नाम पुष्पेंद्र मीणा और पवन मीणा हैं, जो अहमदगढ़ में एक जनसेवा केंद्र चलाते हैं। पुलिस को सीमा हैदर के संदर्भ में जांच के दौरान जो जानकारियां मिलीं, उसके आधार पर एटीएस ने पुष्पेंद्र और पवन को रविवार रात हिरासत में ले लिया।

Seema Haider रात ढाई बजे सीमा को घर छोड़ गई थी ATS आज फिर पूछताछ के लिए दो  बच्चों व पिता समेत ले गई साथ - ncr Seema haider sachin love story

 बुलन्दशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के अहमदगढ़ कस्बे से यूपी एटीएस पुष्पेंद्र और पवन को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और प्रेमी सचिन की मुश्किल बढ़ सकती है। बुलंदशहर से इन भाइयों की गिरफ्तारी ऐसे समय पर हुई है, जब नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक होटल मालिक ने कहा कि सीमा हैदर और सचिन मीणा उसके होटल में रुके थे। होटल के मालिक ने बताया कि सचिन होटल बुक करने के लिए सबसे पहले आया था। उसने बताया था कि अगले दिन उसकी पत्नी आएगी। अगले दिन सीमा आ गई। होटल मालिक ने बताया कि सचिन ने शिवांश के तौर पर फर्जी नाम से होटल बुक किया था।

Sachin Seema Love Story: सचिन की एक गलती और खुल गया पाकिस्तान से आई  'मोहब्बत' का राज, पढ़ें दोनों की ये प्रेम कहानी | Seema Haider not want to  go Pakistan read
 पाकिस्तानी महिला सीमा के वाट्सएप चैट से इसका खुलासा हुआ है कि उसके पास पैसे नहीं बचे थे। सीमा हैदर की चैट को देखने से पता चलता है कि वह बस सर्विस के मैनेजर प्रसन्ना गौतम से लगातार बात कर रही थी। प्रसन्ना गौतम की बस के जरिए सीमा ने आगे का सफर किया। गौतम ने सीमा को पोखरा में उस जगह की लोकेशन भेजी, जहां से 12 मई को सुबह 7 बजे बस को निकलना था। सीमा ने चैट में ये भी लिखा है कि भइया आप उनको (सचिन) मैसेज कर दो। माना जा रहा है कि ये बातें उसने बाकी की बची हुई पेमेंट को लेकर कहा है, जिसे सचिन को पे करना है। इसलिए बाकी की बची हुई पेमेंट सचिन ने की थी।
ये भी जानिए.................
Seema Haider News now up ATS will investigate the case he entered in the up  | Seema Haider: यूपी एटीएस करेगी सीमा हैदर की जांच, नेपाल से भारत में हुई  थी दाखिल |
गौरतलब है ‎कि पबजी खेलते हुए सचिन मीणा के प्यार में पड़कर भारत आ पहुंची पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के मामले को यूपी पुलिस और एसटीएफ घुसपैठ मानकर जांच कर रही है। अवैध रूप से भारत आने पर सीमा हैदर अदालत से जमानत पर बाहर है। पुलिस सीमा हैदर से पूछताछ कर रही है और इसमें कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं। इससे उस पर पाकिस्तानी जासूस होने का शक भी गहरा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सीमा हैदर ने नेपाल से भारत को जोड़ने वाले 8 बॉर्डरों की जानकारी जुटाई थी, ताकि वह सुरक्षित और बेरोकटोक भारत में दाखिल हो सके। 
Seema-Sachin Love Story: सीमा और सचिन से यूपी एटीएस की पूछताछ दूसरे दिन भी  जारी,  up-ats-interrogation-of-seema-haider-and-sachin-continues-for-second-day

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag