- मणिपुर वी‎डियो मामले में राजनेता को फंसाने की को‎शिश, स्क्रीनशॉट ‎किया वायरल

मणिपुर वी‎डियो मामले में राजनेता को फंसाने की को‎शिश, स्क्रीनशॉट ‎किया वायरल

-वी‎डियों को ए‎‎डिट कर झूठी खबर फैलाने वालों के ‎खिलाफ पु‎लिस ने ‎किया मामला दर्ज
इंफाल। मणिपुर पुलिस ने वि‎डियो मामले में एक राजनेता को फंसाने को‎शिश को लेकर एफआईआर दर्ज की है। ‎मिली जानकारी के अनुसार पु‎‎लिस की साइबर अपराध शाखा ने रविवार को एक राजनेता के खिलाफ झूठी खबर फैलाने, उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और कानून-व्यवस्था का गंभीर उल्लंघन करने के इरादे से झूठी खबर फैलाने का मामला दर्ज किया है। यह जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन (सीसीपीएस), मणिपुर को एक राजनीतिक दल के पदाधिकारी से रिपोर्ट मिली कि उनकी और उनके बेटे की तस्वीर को कोलाज में बनाकर दो महिलाओं को नग्न घुमाने के चौंकाने वाले वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट के साथ बनाया गया था, 
Images of Manipur: Why the viral video needs more than a humanitarian  response

साथ ही कैप्शन दिया गया था कि वे सीधे अपराध में शामिल थे और इसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपलोड किया गया। इस तरह से एक राजनीतिक दल के पदाधिकारी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और कानून-व्यवस्था का गंभीर उल्लंघन करने के इरादे से झूठी खबरें फैलाने के लिए सीसीपीएस में मामला दर्ज किया गया। इस मामले में दोषियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि राज्य पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में 12 पुलिस टीमों का गठन कर चार मई को कांगपोकपी जिले में दो निर्वस्त्र महिलाओं की परेड के शेष अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर लगातार प्रयास कर रही है। 

ये भी जानिए.................
Images of Manipur: Why the viral video needs more than a humanitarian  response
अब तक गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों को 11 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और अपराध में हिरासत में लिए गए एक किशोर को किशोर बोर्ड के सामने पेश किया गया। यहां लगातार ‎हिंसा हो रही है। पुलिस ने यह भी बताया ‎कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को तोरबुंग, तेराखोंगसांगबी और आसपास के तलहटी इलाकों में सशस्त्र समूहों के बीच गोलीबारी की सूचना मिली थी और एक स्कूल और कुछ परित्यक्त घरों में आग लगा दी गई थी।एक हमले में तेराखोंगसांगबी की एक महिला लैथेल मनिंग लीकाई घायल हो गई थी। 
Images of Manipur: Why the viral video needs more than a humanitarian  response

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag