-
छग विस चुनाव : भाजपा स्टार प्रधान व फडणवीस और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी करेंगे चुनावी सभा को संबोधित
रायपुर । छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार में जुटी हुई हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों के राष्ट्रीय स्तर के नेता लगातार प्रदेश का दौरा करअपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभायें कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दौरे पर रहेंगे।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दोपहर 12:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से हेलीकॉप्टर से जालबांधा जाएंगी। इसके बाद 2.35 बजे जालबांधा से बिलासपुर जिले के लिए रवाना होंगी। वे प्रात: 3.15 बजे बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद शाम 4.45 बजे दिल्ली वापस लौट जाएंगी।
वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज अंबिकापुर और रायगढ़ में आयोजित भाजपा के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह रायपुर एयरपोर्ट एयरपोर्ट से रायगढ़ के जिंदल एयरस्ट्रिप जाएंगे। यहां वे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी प्रचार करेंगे।उधर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सुबह रायपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा धमतरी जाएंगे। जहां वे आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे रायपुर जिले के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एक आम सभा को संबोधित करेंगे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!