नॉर्थम्पटन । भारतीय क्रिकेटर करूण नायर एक बार फिर इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने जा रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक की ओर से खेलने वाले करूण इस सत्र में इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप में नॉर्थम्पटनशर की ओर से खेलेंगे। करुण को इस टीम की ओर से 7 काउंटी मैच खेलने हैं। उन्होंने पिछले सत्र में काउंटी में डिविजन वन में आखिरी 3 मैच खेलकर 78, 150 और 21 रन बनाए थे। वहीं टीम इस साल डिविजन टू में फिसल गयी है। इस बल्लेबाज ने मैं काउंटी चैम्पियनशिप की ओर से खेलने को लेकर खुशी जतायी है। साथ ही कहा कि अवसर देने के लिए वह कोच और कप्तान के आभारी हैं।
इस बल्लेबाज ने भारतीय टीम की ओर से 6 टेस्ट और 2 एकदिवसीय खेले हैं। उन्होंने चेन्नई में 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक 303 रन बनाकर धूम मचायी थी पर इसके बाद भी वह टीमें जगह पक्की नहीं कर पाये। करुण टेस्ट में वीरेंद्र सहवाग के बाद तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। वहीं टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में नायर की जगह पृथ्वी शॉ नॉर्थम्पटनशर की ओर से खेलेंगे। पृथ्वी ने गत वर्ष भी काउंटी में शानदार प्रदर्शन किया था पर इसके बाद चोटिल होने के बाद उन्हें बीच में ही काउंटी छोड़कर स्वदेश लौटना पड़ा था।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!