-
वेस्टइंडीज का लक्ष्य तीसरी बार विश्वकप जीतना रहेगा रसेल
तारौबा । वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराऊंडर आंद्रे रसेल ने कहा है कि उनकी टीम जून में होने वाले टी20 विश्व कप में जीत के इरादे से उतरेगी। उसका लक्ष्य तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतना रहेगा। रसेल के अनुसार वेस्टइंडीज इस टूर्नामेंट में सभी टीमों को कड़ी टक्कर देगी। वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की टी20 मैच में इंग्लैंड को 3-2 से हराया है। इससे उसका मनोबल बढ़ा है। रसेल का मानना है कि पुरुष टी20 विश्व कप में उनकी टीम खिताबी दावेदारों को कड़ी टक्कर देगी।
इस साल हुई अलग-अलग टी20ई सीरीज में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका, भारत के बाद इंग्लैंड पर जीत दर्ज की है। टी20 विश्वकप 4 से 30 जून तक के बीच वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाएगा। रसेल ने कहा कि विश्व कप में उनके पास जीत के लिए अच्छा अवसर है। साथ ही कहा कि मुझे बहुत क्रिकेट खेलना है और यह अच्छी बात है। जब आप क्रिकेट खेल रहे होते हैं और प्रतियोगिता में होते हैं, तो आपका शरीर सक्रिय होता है और आप घर पर बैठकर विश्व कप का इंतजार नहीं कर रहे होते। हम निश्चित रूप से कुछ टीमें को टक्कर देने जा रहे हैं।
इंगलैंड के खिलाफ हुई 5 मैचों की सीरीज में रसेल ने वेस्टइंडीज की ओर से शानदार गेंदबाजी की थी। वहीं बल्लेबाजी में उनका स्ट्राइक रेट 169.35 था। रसेल ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो, वापस आने और वेस्टइंडीज टीम में शामिल होने के लिए बुलावा मिलना बेहद अहम बात है। मैं पिछले दो वर्षों से काम कर रहा हूं। मैं इसका इंतजार कर रहा था। मैं बस इसके लिए उत्साहित हूं वापस आऊंगा और जीत हासिल करूंगा।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!