-
वॉ ने आईसीसी पर टेस्ट क्रिकेट की उपेक्षा का आरोप लगाया
सिडनी । ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने आरोप लगाया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ओर विश्व के शीर्ष क्रिकेट बोर्ड टेस्ट क्रिकेट की ओर ध्यान नहीं दे रहे हें। वॉ ने कहा कि इससे टेस्ट क्रिकेट का प्रभाव कम हो रहा है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड का उदाहरण देते हुए कहा कि उसने अपनी टी20 लीग को प्राथमिकता देते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले माह होने वाली दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए दूसरे दर्जे की टीम का चयन किया है। इसी प्रकार अन्य बोर्ड भी कर रहे हैं।
वॉ ने कहा कि टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड ने एक कप्तान बनाया है और इस टीम में सात ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने आज तक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वॉ ने दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड के इस फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इसके लिए आईसीसी का कमजोर रवैया भी जिम्मेदार है। वॉ ने कहा, ‘निश्चित तौर पर लगता है कि आईसीसी को टेस्ट क्रिकेट की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा, ‘अगर मैं न्यूजीलैंड की जगह होता तो इस कमजोर टीम से सीरीज नहीं खेलता। मैं नहीं जानता कि वह क्यों खेल रहे हैं। अगर आप न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रति सम्मान नहीं दिखाते तो फिर खेलने का क्या मतलब। वॉ ने कहा, ‘क्या यह टेस्ट क्रिकेट के समाप्त होने का निर्णायक क्षण है।
निश्चित तौर पर आईसीसी तथा भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड को खेल के इस लंबे प्रारूप को बचाने के लिए प्रयास करने चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘इतिहास और परंपरा भी अपना महत्व रखती हैं। अगर हमने कोई कदम नहीं उठाया और लाभ हासिल करने को ही जरुरी माना, तो टेस्ट क्रिकेट और उससे जुड़ी विरासत समाप्त हो जाएगी। इससे पहले भी दक्षिण अफ्रीका ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बजाय अपनी घरेलू टी20 लीग को प्राथमिकता दी। पिछले साल उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए कमजोर टीम का चयन किया था क्योंकि उसके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी लीग में खेल रहे थे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!