-
हवाओं का रुख उत्तरी रहने से पड रही कड़ाके की ठंड
आज से ठंड से मिल सकती है राहत
भोपाल । हवाओं का रुख उत्तरी रहने से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों पर बने जेट स्ट्रीम के कारण भी ठंड अधिक पड रही है। गुरुवार से कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान काफी कम बने हुए हैं। वर्तमान में उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि, गुरुवार को एक पश्चिमी विक्षोम उत्तर भारत में पहुंचने वाला है।
उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलने से कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि एक सप्ताह से पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दरअसल उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्र में 12 किलोमीटर की ऊंचाई पर वेस्टर्न जेट स्ट्रीम (पश्चिम से पूर्व की तरफ तीव्र गति से चल रही हवाओं का समूह) सक्रिय है। इसमें लगभग 300 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। जेट स्ट्रीम की खासियत होती है कि वह मौजूदा मौसम के लिए उत्प्रेरक का काम करता है। यही वजह से है कि कड़ाके की सर्दी लगातार बनी हुई है। हालांकि वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है।
इस वजह से गुरुवार को भी मौसम का इस तरह का मिजाज अभी बना रहने की संभावना है। हालांकि रात एवं दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी। बुधवार को सबसे कम 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान सतना में दर्ज किया गया। सतना के अलावा नौगांव में शीतलहर चली। प्रदेश के 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। साथ ही मंगलवार के न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री कम रहा।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!