वीडियों में वह बनवारी रे, जीने का सहारा तेरा नाम भजन गा रहे हैं
भोपाल । प्रदेश के पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का कथा करते व भजन गाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।उन्होंने भगवा चोला ओढ़ रखा है। माथे पर चंदन का टीका है। । इस वीडियो में पूर्व मंत्री भार्गव कथावाचक की वेशभूषा में भजन गाते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो खुद उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया। जानकारी के मुताबिक सागर जिले में गढ़ाकोटा कस्बे के पटेरिया धाम में श्रीमद्भ भागवत कथा चल रही है।
इसमें मंगलवार को भार्गव शामिल हुए थे। इसी मौके पर उन्होंने कथावाचक की वेशभूषा में भजन गाया। कहा कि बाल्यावस्था में एक गीत गाया करता था। 50 साल के बाद फिर से उसे दोहरा रहा हूं। वीडियों में वह बनवारी रे, जीने का सहारा तेरा नाम रे मुझे दुनिया वालों से क्या काम रे..। झूठे बंधन, झूठी है ये काया, यहां झूठ का आना-जाना, झूठी है ये माया भजन गा रहे हैं। राम राम जय राजा राम राम राम जय सीता राम !! मालूम हो कि पूर्व मंत्री भार्गव गढ़ाकोटा में संस्कृत विद्यालय का संचालन करते हैं। वे समय-समय पर इस तरह के आयोजन में शामिल होते हैं।
वे 1985 से अब तक रहली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। 2003 से लगातार 2018 तक मंत्री रहे। इसके बाद कांग्रेस की सरकार बनने पर डेढ़ साल तक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे। इसके बाद 2020 में पुन: भाजपा की सरकार बनने पर केबिनेट मंत्री रहे, वहीं विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान भार्गव स्वयं को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बता रहे थे। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की सरकार बनने पर उन्हें केबिनेट में जगह नहीं दी गई।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!