भोपाल । प्रदेश के उज्जैन जिले के माकड़ोन क्षेत्र में गुरुवार सुबह सरदार पटेल की प्रतिमा को ट्रेक्टर से गिरा दिया गया। उसके बाद हुए विवाद में पथराव की घटना हुई। इस वजह से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पक्ष संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगाना चाहता था, लेकिन दूसरे पक्ष ने सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति लगा दी। इसके बाद विवाद हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ।
घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। बताया जाता है कि अज्ञात लोगों ने यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा को उखाड़कर तोड़ दिया। इसके बाद विवाद की शुरुआत हुई। इस दौरान दो पक्षों के बीच पथराव भी हुआ। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। यह भी पता चला है कि कुछ लोगों ने ट्रैक्टर को मूर्ति पर चढ़ाकर उसे गिरा दिया। इसके बाद पत्थर और राड के जरिए मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए। मूर्ति लगाने को लेकर विवाद सामने आ रहा है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!