मैनपुरी /डा0 भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडन्य पडरिया मैनपुरी में प्राचार्य डॉ0 एस पी सिंह के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ0 एसपी सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें एवं अन्य लोगों को मताधिकार के लिए प्रेरित एवं जागरूक करें। असिस्टेंट प्रोफेसर श्री विजय आनंद गौतम ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाते हुए कहा
कि सशक्त एवं मजबूत लोकतंत्र हेतु मतदान आवश्यक है। सभी लोग आगामी चुनाव में अपने मतदान का प्रयोग जरूर करें एवं अन्य लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करते हुए सशक्त भारत मजबूत भारत लोकतंत्र की समृद्धता को मजबूत करें। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक गण कर्मचारी गण छात्र छात्राएं एवं एनएसएस के स्वयंसेवक मौजूद रहे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!