-
स्पाइसजेट के विमान को बम से उड़ाने की धमकी दरभंगा से आ रहा था दिल्ली
दरभंगा । बिहार के दरभंगा जिले से राजधानी दिल्ली आने वाले एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। यह विमान स्पाइसजेट कंपनी का था। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि 24 जनवरी को स्पाइसजेट के रिजर्वेशन ऑफिस में दरभंगा से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले विमान एसजी-8496 में बम होने की सूचना मिली थी। विमान ने बुधवार शाम 6 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर सॉफ्ट लैडिंग की। यात्रियों को उतारने के बाद विमान को दूसरी जगह ले जाया गया। सुरक्षा एजेंसियां विमान की तलाशी ले रही हैं
, ताकि किसी भी प्रकार के खतरे को टाला जा सके। दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई समेत देश के कई राज्यों के लिए फ्लाइटें उड़ान भरती हैं। बुधवार को स्पाइसजेट कंपनी की एक फ्लाइट यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद स्पाइसजेट के रिजर्वेशन ऑफिस में एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि दिल्ली जा रही फ्लाइट एसजी-8496 में बम है। यह कहने के बाद उसने फोन कट कर दिया। आनन-फानन में इसकी जानकारी स्पाइसजेट के अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों ने इसकी सूचना दिल्ली एयरपोर्ट पर दी।
फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलते ही दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। फ्लाइट के एयरपोर्ट के रनवे पर लैंड करने के बाद आनन-फानन में यात्रियों को नीचे उतारा गया और फ्लाइट को खाड़ी में ले जाया गया। सुरक्षा एजेंसियां फ्लाइट की गहनता के साथ जांच कर रही हैं। फ्लाइट में बम होने की जानकारी स्पाइसजेट के प्रवक्ता द्वारा प्रेस नोट जारी कर दी गई।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!