-
दिल्ली पुराने वाहनों को सड़क से हटाने को बढ़ावा देने के लिए नई योजना
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार पुराने वाहनों को सड़क से हटाने को बढ़ावा देने के लिए नई योजना ला रही है। सरकार बेहतर उत्सर्जन मानकों वाले नए वाहनों पर 50,000 रुपये तक की रोड टैक्स पर सब्सिडी देने की योजना बना रही है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने वाहनों को हटाने पर एक मसौदा नीति तैयार की है। जिसे जल्द ही जनता के साथ उनके सुझाव लेने के लिए साझा किए जाने की उम्मीद है।
इस समय वित्त विभाग प्रस्तावित नीति की समीक्षा कर रहा है। क्योंकि इसमें सब्सिडी के रूप में सार्वजनिक धन का इस्तेमाल शामिल है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने इस मुद्दे पर रोशनी डाला कि कई वाहन जो अपनी लाइफ पूरी कर चुके हैं, वे अभी भी शहर की सड़कों पर चल रहे हैं। जिससे वे प्रदूषण में योगदान दे रहे हैं
हालांकि परिवहन विभाग ने पहले ऐसे वाहनों को हटाने के लिए जब्त कर लिया था। लेकिन दिल्ली उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के कारण यह प्रयास रोक दिया गया था। दिल्ली सरकार ने अदालत के निर्देशों का पालन करते हुए वाहन हटाने पर एक मसौदा नीति तैयार की है, जिसमें वाणिज्यिक और निजी वाहनों के लिए अलग-अलग छूट की संभावना है। मौजूदा नियमों के तहत, 15 साल से ज्यादा पुराने पेट्रोल वाहनों और 10 साल से ज्यादा पुराने डीजल वाहनों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में चलने की अनुमति नहीं है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!