-
दो तस्करों के पेट से निकाले गए सोने के 13 सिक्के
नई दिल्ली । चार दिन की मेहनत के बाद दो सोना तस्करों के पेट से सभी 13 सोने के सिक्के बुधवार देर शाम को निकल गए हैं। इसके साथ ही जिला एमएमजी अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने राहत की सांस ली है। सबसे अधिक खुश इमरजेंसी वार्ड का स्वीपर राहुल हुआ है। दरअसल बार-बार बाथरूम जाने वाले तस्करों के पीछे राहुल को ही दौड़ना पड़ रहा था। अंतिम एक सोने के सिक्के को निकलने में ही दो दिन लगे। आठ बार सोना तस्कर के आरोपी फुजैल को दस्त आए, लेकिन सोने का यह एक सिक्का मल के साथ पेट से बाहर नहीं निकला। बता दें कि चोरों ने सोने की गोलियां बनाकर निगल ली थीं। उन्हीं को निकालने की प्रक्रिया चार दिनों से चल रही थी। यह सील का फोटो है। पुलिस ने गोलियां बताई थी,
लेकिन दोनों के पेट का जब एक्सरे हुआ तो एक के पेट में सात और दूसरे के पेट में धातु के छह टुकड़े ट्रेस किए गए। चिकित्सकों के अनुसार यह सोने के सिक्के हैं। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक , स्टाफ नर्स ,वार्ड बॉय और स्वीपर के साथ क्राइम ब्रांच के सिपाही अब खुश हैं। दोनों सोना तस्करों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। साथ ही सोने के सिक्के भी सील करके जांच के लिए पुलिस को सौंप दिए गए हैं। नदीम के पेट से कुल छह और फुजैल के पेट से सात सोने के सिक्के निकले हैं ।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!