-
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
जबलपुर, । गत २४ जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर नागरिक अधिकार मंच के तत्वाधान पर स्थानीय सामुदायिक भवन पोलीपाथर और बौद्ध विहार परसवाड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रविदास नगर, अंबेडर नगर, संजय नगर, लाल कुआं और बागड़ा दफाई से लगभग १०० से अधिक महिलाएं और किशोरियां व परसवाड़ा में लगभग ९० महिलाएं व किशोरियां उपस्थित रही।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए शिवकुमार चौधरी कार्यक्रम संयोजक ने कहा कि आज आप सभी बेटियों का दिन है जिसमें उनकी माताएं भी उपस्थित है और वो भी कभी बेटी थी, इसलिए इन माताओं की जिम्मेदारी है कि अपनी बेटियों के सपने को पूरा करने सहयोग और प्रोत्साहन का संकल्प करें, तभी ऐसे कार्यक्रम सार्थकता है।
इसके बाद संजय नगर, लालकुआं, और बागड़ा दफाई बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोकगीत पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति दी और अंबेडकर नगर के बच्चों दहेज प्रथा पर आधारित नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम उपरांत सभी प्रतिभागियों को संस्था की ओर सेलिब्रेशन पैक प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में ज्योति चौधरी, ईशा चौधरी, चांदनी चौधरी, शिवानी गोयल, प्रियंका चौधरी, प्रिया चौधरी, श्रुति पटेल, और परसवाड़ा तनुष्का अग्रेकर, श्रेया साकरे, महिमा, पलक काछी, किरण अहिरवार आदि किशोरियों ने अपनी-अपनी नृत्य प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में संस्था कीओर से कौशल चौधरी, भावना बेदी, दीक्षा यादव, अजय सिंगोर और अभिषेक चौधरी ने सहयोग प्रदान किया।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!