जबलपुर, । जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे के मुख्यआतिथ्य में सस्य विज्ञान विभाग में आयोजित किया गया। मुख्यअतिथि डॉ. धीरेन्द्र खरे ने कहा कि सम्पूर्ण पर्यावरण की सुरक्षा एवं मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। आपने किसानों और कृषि वैज्ञानिकों को इस दिशा में मिलकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया, ताकि प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों वैज्ञानिकों ने खेती में उपयोग हो रहे रसायनों के दुष्प्रभाव पर गंभीर चिंता प्रकट की तथा इसे रोकने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु विचार विमर्श किया गया। जिससे प्राकृतिक खेती के माध्यम से किसानों की अधिक उपज के साथ ही अधिक लाभ कैसे मिल सके एवं अधिक उपज पैदा करने हेतु लागत में कमी, अच्छा स्वास्थ, रोजगार को बढ़ावा तथा उपलब्ध जल का सीमित उपयोग जैसे विषय पर गहन चर्चा की गई। इसके अलावा अध्यापन में प्रथम वर्ष के छात्रों को एक विषय के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ. अमित झा द्वारा किया गया।
इस अवसर में अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरें, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय,जबलपुर डॉ.पी.बी.शर्मा, विभागाध्यक्ष, सस्य विज्ञान डॉ.के.के.अग्रवाल एवं सभी संबंधित विषयों के विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!