भोपाल । सरकार द्वारा ऑनलाइन भुगतान किए जाने का बड़ा डिंडोरा पीटा जाता है। कहा जाता है, कि इसके बाद कोई गड़बड़ी नहीं होगी। भ्रष्टाचार भी कम होगा। अब जिस तरीके की घपले घोटाले और गबन सामने आ रहे हैं। वह नई दास्तान प्रस्तुत कर रहे हैं। पिछले कई माहों में कई बड़े-बड़े घोटाले सामने आ चुके हैं। जिसमें सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने, रिश्तेदारों के खातों में रकम ट्रांसफर करके करोड़ों रुपए का गबन किया है। कोष एवं लेखा अधिकारी इस तरह के गबन और घोटाले की जांच कर रहे हैं। अभी तक कई मामले सामने आ चुके हैं।
हाल ही में दतिया के भांडेर विकासखंड के जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य ने मिलकर 2 करोड रुपए से अधिक का घोटाला किया है। छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति को इन अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने रिश्तेदारों और खुद के खातों में ट्रांसफर कर ली। यह घोटाला वर्ष 2018 से 2023 के बीच में किया गया है। इस बीच में तीन जिला शिक्षा अधिकारी बदले, लेकिन गबन और घोटाले होते रहे। कोष एवं लेखा के अधिकारियों ने आईएफएमएस पोर्टल के माध्यम से जब जांच की।
उसके बाद भोपाल में की गई जांच के अनुसार 907 बैंक खातों को संदेहप्रद मानते हुए जांच की गई। जांच के लिए कोष एवं लेखा विभाग के अधिकारी दतिया गए। जहां पर छात्रों को दिए जाने वाले साइकिल, छात्रवृत्ति,अतिथि शिक्षकों का मानदेय, और स्कूलों के रखरखाव के मद की राशि को शिक्षा विभाग के अधिकारियों प्राचार्य एवं बाबुओं ने मिलकर बंदर बांट कर ली। कोष एवं लेखा अधिकारियों ने अभी तक दो करोड रुपए की गड़बड़ी को पकड़ा है। अभी जाँच जारी है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!