भोपाल । राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन परिसर में नवनिर्मित चार अधिकारी आवासों का लोकार्पण किया। लोकार्पित आवासों में 2 ई-टाइप, 1 डी-टाइप और 1 सी-टाइप आवास शामिल हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री सुखबीर सिंह एवं राजभवन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए की 13 करोड़ 21 लाख 49 हजार रूपए लागत से 6 प्रकार की कुल 84
आवास इकाईयों के निर्माण की चरणबद्ध कार्य योजना बनी थी। कार्य योजना 64 आई, आठ एच, आठ जी, दो ई और एक-एक डी एवं सी-टाइप के आवासों का तीन चरणों में निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। प्रथम चरण में आई-टाइप के 48 आवासों का निर्माण किया गया। द्वितीय चरण में 16 आई-टाइप, 8 एच-टाइप और 8 जी-टाइप सहित कुल 80 आवासों का निर्माण पूर्ण किया गया। कार्य योजना के तृतीय और अंतिम चरण में अधिकारियों के लिए आवासों का निर्माण किया गया है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!