-
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय ग्वालियर के द्वारा शपथ का आयोजन
ग्वालियर / ! हमें अपने अमूल्य मत का उपयोग इस देश के भविष्य के लिये अवश्य करना चाहिए जिसके लिए 25 जनवरी 2024 को 14 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हम संकल्प लेंगे कि भारत की लोकतांत्रिक मजबूती के लिए हम युवा एकजुट होकर मतदान अवश्य करेंगे और दूसरे व्यक्तियों को भी मतदान के लिए जागरूक करने का कार्य करेंगे। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय ग्वालियर के द्वारा शपथ का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. संजय रस्तोगी जिला संगठक रा.से.यो डॉ. मनोज अवस्थी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास शुक्ला के साथ शपथ वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय नोडल अधिकारी माधव महाविद्यालय द्वारा कराई गई।
युवाओ के द्वारा स्वतंत्र गणतंत्र में मतदान का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि यह युवा निष्पक्ष भाव से मतदान करने के लिए उत्साहित रहते हैं। भारत युवाओं का देश है इन युवाओं के द्वारा भारत के भविष्य का निर्धारण किया जा सकता है। मतदान के लिए किसी भी प्रलोभन में नहीं आना चाहिये तभी हम सशक्त व समृद्धशाली राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।इस कार्यक्रम में डॉ. नीलेन्द्र सिंह तोमर, डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. विनीता जैन, डॉ. दीपक शिन्दे, श्रीमति प्रेक्षा नाईक, उपेन्द्र कस्तूरे, वीर सिंह, पुलंदर रजक, स्वंय सेवक रोहन अरोरा, रितिक घोरपड़े, सुमित रजक, दिलीप चौहान, नकुल शर्मा, शिवम गोउयाले, आशुतोष पालिवाल आदि लोग उपस्थित हुये।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!