-
ए. बी. वी. – आई. आई. आई. टी. एम. ग्वालियर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिज्ञा ली
ग्वालियर /*ए. बी. वी. – आई. आई. आई. टी. एम. ग्वालियर में प्रो. एस एन सिंह, निदेशक की अध्यक्षता में संस्थान में 25 जनवरी, 2024 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के उपलक्ष्य में संस्थान के सभी शासी एवं अशासी सदस्यों ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की प्रतिज्ञा ली। 2011 से, भारत के चुनाव आयोग के स्थापना दिवस, यानी 25 जनवरी 1950 को चिह्नित करने के लिए, पूरे देश में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।
एनवीडी उत्सव का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के बीच चुनावी जागरूकता पैदा करना होता है। उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में देश के मतदाताओं को समर्पित राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 का आयोजन ए. बी. वी. - ट्रिपल आई टी एम ग्वालियर में दिनांक 25 जनवरी 2024 को प्रातः 11 बजे प्रशासनिक भवन के सामने किया गया । *वोट जैसा कुछ नहीं, वोट ज़रूर डालेंगे हम* की थीम के साथ सभी ने एकत्रित होकर एवं शपथ लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। यह जानकारी संस्थान की मीडिया प्रभारी श्रीमती दीपा सिंह सिसोदिया के द्वारा दी गयी।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!