- मौसम विभाग ने की बारिश की भविष्यवाणी चलेगी तेज हवा और बढ़ेगी ठिठुरन

मौसम विभाग ने की बारिश की भविष्यवाणी चलेगी तेज हवा और बढ़ेगी ठिठुरन

नई दिल्ली । मौसमी उतार चढ़ाव के बीच भी दिल्ली को ठिठुरन भरी ठंड और कोहरे से निजात नहीं मिली। सुबह दिल्ली कोहरे की चादर से ढकी रही तो दिन भर आंशिक बादल छाए रहे। दोपहर में हल्की धूप खिली तो ठिठुरन कुछ कम हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार से मौसम करवट लेगा। दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई। एयरपोर्ट ही नहीं, दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में दृश्यता का स्तर बहुत ही कम रिकार्ड किया गया। इससे जनजीवन भी प्रभावित हुआ।
Delhi mausam ka hal strong wind with rain in Delhi NCR IMD gave update -  दिल्ली में बदलने वाला है मौसम, बारिश के साथ तेज हवा; IMD ने दिया अपडेट,  एनसीआर न्यूज


 आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता का न्यूनतम स्तर सिर्फ 50 मीटर दर्ज हुआ। एक दिन पहले यह 200 मीटर तक रहा था। कोहरे के असर से मंगलवार को 100 से अधिक ट्रेनें घंटों विलंब से दिल्ली पहुंची और 26 ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 53 उड़ानों में विलंब रहा। 33 उड़ानों ने देरी से प्रस्थान किया तो 20 उड़ानों का देरी से आगमन हुआ। घरेलू उड़ानों की बात की जाए तो 209 उड़ानों में विलंब हुआ। 
ये भी जानिए...........
Delhi mausam ka hal strong wind with rain in Delhi NCR IMD gave update -  दिल्ली में बदलने वाला है मौसम, बारिश के साथ तेज हवा; IMD ने दिया अपडेट,  एनसीआर न्यूज
एयरपोर्ट से जाने के क्रम में 137 व एयरपोर्ट पर आने के क्रम में 72 उड़ानों को देरी हुई। घने कोहरे के चलते वाराणसी, देहरादून, पूणे, चंडीगढ़, जयपुर, पटना, बेंगलुरु, देवघर, रांची और अहमदाबाद की उड़ानों को रद्द किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को सामान्यतया बादल छाए रहेंगे। सुबह मध्यम से घना कोहरा होगा। शाम या रात के समय 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज झोंकेदार हवा के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 और 10 डिग्री रह सकता है। बृहस्पतिवार और शनिवार को भी हल्की वर्षा का दौर जारी रहने के आसार हैं।
Delhi mausam ka hal strong wind with rain in Delhi NCR IMD gave update -  दिल्ली में बदलने वाला है मौसम, बारिश के साथ तेज हवा; IMD ने दिया अपडेट,  एनसीआर न्यूज

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag