- एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग में लिए महत्वपूर्ण निर्णय

एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग में लिए महत्वपूर्ण निर्णय

 
जबलपुर, / केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) डिस्पेंसरी नंबर १ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (एचएजी) डॉ. वी. के. झारिया की अध्यक्षता में सीनियर्स सिटीजनों के संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ सलाहकार समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. झारिया ने वरिष्ठ नागरिक परिषद जबलपुर से गुरमुखदास, सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन से एच एन राजपूत,  भारतीय वरिष्ठ नागरिक एसो. से चौधरी व वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण संघ से के बी. एस. चौहान का स्वागत कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। सभी ने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और सुविधाओं के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए जैसे डिस्पेंसरी में डिस्प्ले बोर्ड होना चाहिए ताकि नम्बर आने पर  नम्बर डिस्प्ले हो ताकि लाइन में लगना न पड़े, तथा पुरानी मांगो में पीने के पानी हेतु आर ओ वाटर की सुविधा एवम् मरीजों के बैठने के लिए नई कुर्सियां उपलब्ध होने पर खुशी जाहिर की गई।


ये भी जानिए...........



 प्रतिनिधियो ने डिस्पेंसरी संख्या १ के समस्त डॉक्टरों एवं स्टाफ, की कार्यशैली की सराहना की एवं उपलब्ध सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर की डॉ वी के झारिया ने सभी को आश्वस्त किया कि वरिष्ठ जनों के इलाज और दवाइयों को कभी कोई कमी नही होगी उन्हें पूरे सम्मान के साथ इलाज की उचित सलाह दी जाएगी। बैठक के अंत में सौरभ जैफ ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस बैठक की व्यवस्थाओं और सफल बनाने में डा. टिंपल सुगंध एवं स्टाफ साइड से आनंद कुमार व झलखंड पटेल सहित सभी का सराहनीय योगदान रहा।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag