जबलपुर, । सिविक सेंटर से लेकर लॉर्डगंज, बलदेवबाग, दमोहनाका से होकर अधारताल तक यातायात को सुगम बनाने हेतु केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ट्रांसपोर्ट रोप वे सिस्टम को स्वीकृत किया है रोप वे के माध्यम से जबलपुर शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र उत्तर विधान सभा के अंतर्गत सिविक सेंटर से दमोहनाका के बीच चलने वाले आमजनों को अत्यधिक लाभ होगा उत्तर विधानसभा को मिलने वाली इस सौगात हेतु क्षेत्रीय विधायक अभिलाष पांडे ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त कर उनका धन्यवाद किया।
अभिलाष पांडे ने बताया कि अपने घोषणापत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुदृढ़ बनाने के लिए विधानसभा चुनाव के समय हमने क्षेत्र की जनता से वादा किया था यह सौगात प्राप्त कर उत्तर विधानसभा की जनता को यातायात की समस्या से निजात मिलेगा आमजनों के समय की बचत होगी।विधायक डॉ अभिलाष पांडे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!