- पुलिस ने कॉम्बिंग गष्त के दौरान जिले के विभिन्न थानों में 86 स्थाई व 118 गिरफ्तारी वारंटी सहित कुल 204 वारंटियों को किया गिरफ्तार और 497 गुण्डा एवं हिस्ट्रीषीटरों को किया चेक।

पुलिस ने कॉम्बिंग गष्त के दौरान जिले के विभिन्न थानों में 86 स्थाई व 118 गिरफ्तारी वारंटी सहित कुल 204 वारंटियों को किया गिरफ्तार और 497 गुण्डा एवं हिस्ट्रीषीटरों को किया चेक।

ग्वालियर /  जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर षिकंजा कसने के उद्देष्य से प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर  ऋषिकेष मीना,भापुसे के निर्देष पर ग्वालियर जिले में दिनांक 30/31.01.2024 की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में शाम से देर रात तक कॉम्बिंग गष्त किया गया। इस दौरान अति0 पुलिस अधीक्षक (उत्तर)  अमृत मीना, अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पष्चिम)  गजेन्द्र वर्धमान, अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य)  अखिलेष रैनवाल तथा अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  निरंजन शर्मा एवं ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गष्त किया। कॉम्बिंग गष्त को रवाना करने से पूर्व पुलिस बल को ब्रीफ किया गया, उसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में कॉम्बिंग गष्त के लिए रवाना किया गया। 


इस अवसर पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गष्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया। ग्वालियर पुलिस की कॉम्बिंग गष्त से जिले के बदमाषों में हडकंप देखने को मिला है। ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गष्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाषों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीषीटर बदमाषों की चैकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं लॉज, ढाबों को भी चेक किया। इस गष्त के लिये पुलिस अधिकारियों द्वारा टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में चिन्हित संवेदनषील इलाकों में भी गष्त की गई। इस दौरान ग्वालियर जिले में कुल 86 स्थाई वारंट, 118 गिरफ्तारी वारंट, तामील कराये गये साथ ही 284 गुण्डा एवं 213 हिस्ट्रीषीटरों को चेक किया गया,



ये भी जानिए...........

 इसके साथ ही अवैध शराब की के 43 प्रकरण तथा अवैध हथियार के 02 प्रकरणों में आरोपियों पर कार्यवाही की गई। इसके साथ ही 02 इनामी तथा 05 फरारी बदमाषों को भी पकड़ा गया और सट्टा खिला रहे 05 सटोरियों, जुआ के 01 प्रकरण में कार्यवाही की गई इसके अलावा थाना जनकगंज पुलिस द्वारा दिनांक 23.10.2023 को जिला बदर किये गये आरोपी हाकिम पाल निवासी पाटनकर का बाड़ा, लष्कर ग्वालियर को शर्तों का उल्लघंन करने पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीमों द्वारा इस अभियान के दौरान कई सक्रिय बदमाषों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की, साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीषीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया गया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाषों की धरपकड़ की। प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देष्य से कॉम्बिंग गष्त कराई गई।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag