जबलपुर, । गौरीघाट थाना अतंर्गत आस्था आपार्टमेंट में तीसरे फ्लोर पर कथित स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर ४ युवतियों और ५ युवकों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक देह व्यापार के इस कारोबार में पकड़े गए दलाल स्पा सेंटर, ऑनलाइन एप पर सप्लाई, होटल्स, अलग-अलग स्थान पर देह व्यापार करवाया करते थे।
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मोर्या ने बताया कि मुखबिर से रामपुर चौकी प्रभारी को सूचना मिली कि कुछ दलाल गौरीघाट क्षेत्र स्थित आस्था अपार्टमेंट में लड़कियों के सप्लाई करने की ऑनलाईन बुकिंग करते हैं फिर उन्हें कुछ होटलों में भेजा जाता है, यहां जिस्म के दलाल उनका दैहिक शोषण करते हैं। इस सूचना पर पुलिस ने आस्था अपार्टमेंट में दबिश दी। यहां सप्लायर लड़कियों को देह व्यापार के लिए ग्राहकों को सुपुर्द करने वालें थे, तभी पुलिस ने रेड मार दी। यहां से पांच युवक और चार महिलाएं संदिग्ध अवस्था में पकड़ी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार करने के विभिन्न धाराओं के तहत मामला जांच में लिया है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!