- स्टेशन में मोबाइल चोर जीआरपी के हाथ लगा

स्टेशन में मोबाइल चोर जीआरपी के हाथ लगा

 
चोरी के ३७ मोबाइल फोन जब्त 
जबलपुर, । शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने रेलवे स्टेशन से यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले एक अंतरराज्यजीय गिरोह को पकड़ा है। जिनके कब्जे से लाखों के मोबाइल बरामद किए गए। इस मामले में जीआरपी थाना प्रभारी बलराम यादव ने बताया कि विगत दिनों पहले एक युवक द्वारा स्टेशन से मोबाइल चोरी होने की शिकायत जीआरपी थाने में दर्ज करवाई थी।




इसी दौरान जीआरपी की टीम को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में एक पुराना आरोपी है नत्थू उर्फ नाथूराम बर्मन निवासी ग्राम शीतलपुर शहपुरा जिला जबलपुर खड़े हुए मिला। जिसे पूर्व में भी मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। जीआरपी पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेते हुए पूछताछ के लिए थाने लाया गया।
ये भी जानिए...........


पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर कई मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। जीआरपी पुलिस ने आरोपी नत उर्फ नाथूराम बर्मन के साथी २५ वर्षीय बाबूलाल वर्मन निवासी ग्राम शीतलपुर शहपुरा को गिरफ्तार करते हुए कुल ३७ नग मोबाइल, लगभग ७ लाख १६ हजार के बरामद करते हुए कार्यवाही की।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag