- भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए क्या कांग्रेस से निमंत्रण मांगें: अखिलेश

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए क्या कांग्रेस से निमंत्रण मांगें: अखिलेश

लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा चल रही है। इस यात्रा में शामिल होंगे या नहीं होगे के सवाल पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव में झुंझलाते हुए कहा कि क्या उनके निमंत्रण पत्र मांगे। क्योंकि बिना बुलाए हम कहीं जाते नहीं हैं।अखिलेश ने कहा कि कई बड़े-बड़े आयोजन होते रहते हैं, लेकिन हमें निमंत्रण ही नहीं मिलता है। तो हम अपने आप क्या निमंत्रण मांगे। अखिलेश के जवाब पर मीडिया ने उनसे पूछा कि उन्हें राम मंदिर का न्योता तो मिला था, लेकिन वह वहां तो नहीं गए थे। राम मंदिर जाने की बात पर अखिलेश ने कहा कि जब भगवान बुलाएंगे, तब वह राम मंदिर जाएंगे। 

Des Ki Baat: Akhilesh Yadav Did Not Get Invitation For Bharat Jodo Nyaya  Yatra


लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में विपक्ष के इंडिया ब्लॉक में सीट शेयरिंग को लेकर जोरशोर से रायशुमारी चल रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस को 11 सीटें देने का ऐलान किया है। हालांकि, कांग्रेस का कहना है कि फिलहाल सीट शेयरिंग को लेकर फाइनल बात नहीं हुई है। इस बीच अखिलेश ने समाजवादी पार्टी के 16 प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी कर दी है।
ये भी जानिए.......
Des Ki Baat: Akhilesh Yadav Did Not Get Invitation For Bharat Jodo Nyaya  Yatra
ता दें कि सपा की पहली लिस्ट में 11 ओबीसी, 1 मुस्लिम, 1 दलित, 1 ठाकुर, 1 टंडन और 1 खत्री उम्मीदवार शामिल हैं। 11 ओबीसी उम्मीदवारों में 4 कुर्मी, 3 यादव, 2 शाक्य, 1 निषाद और 1 पाल समुदाय से हैं। सपा ने अयोध्या लोकसभा (सामान्य सीट) पर दलित वर्ग के पासी प्रत्याशी को टिकट दिया है। एटा और फर्रूखाबाद में पहली बार यादव की जगह शाक्य बिरादरी के नेताओं को टिकट दिया गया है। इससे पहले अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 11 सीटें ऑफर की थीं। बीते दिनों ही यूपी में इंडिया ब्लॉक के तहत सपा और रालोद का गठबंधन हुआ था जिसके तहत रालोद को 7 सीटें देने का ऐलान सपा अध्यक्ष ने किया था। हालांकि इस सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद यूपी में गठबंधन को लेकर सस्पेंस बन गया था। इस बीच अब अखिलेश यादव ने 16 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।
Des Ki Baat: Akhilesh Yadav Did Not Get Invitation For Bharat Jodo Nyaya  Yatra

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag