-चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामला, वीडियो देखकर कहा कि ये क्या मजाक हो रहा
नई दिल्ली । सीजेआई डीवाई चंदचूड़ ने आज अदालत में वीडियो देखने के दौरान कहा कि क्या ये बैलेट पेपर है?... वीडियो देखकर सीजेआई नाराज हो गए और कहा कि ये लोकतंत्र का मजाक है। लोकतंक्त की हत्या हुई है।दरअसल चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले की सुनवाई के दौरान सोमवार को अभिषेक मनु सिंघवी ने बहस की शुरुवात करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक पेन ड्राइव दी। वकील सिंघवी ने हाईकोर्ट के आदेश का जिक्र कर बताया कि कमिश्नर ने रिटर्निंग ऑफिसर को नियुक्त किया है। सिंघवी ने कहा कि हम 20 थे बीजेपी 16 थी। वोटिंग में 36 लोग वोट करते है। ऑफिसर ने 8 लोगों को अयोग्य करार दिया। ये सभी लोग हमारे थे। इसके बाद आंकड़ा 20 घटकर 12 हो जाता है। हाईकोर्ट ने बैलेट को सुरक्षित नहीं रखा। बल्कि 3 हफ्ते के लिए नोटिस जारी किया। मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ के समक्ष एक वीडियो दिखाया गया। यह वीडियो मतदान के समय का था।
ये वीडियो उस समय का था जब वोट को अयोग्य ठहराया जा रहा था। सीजेआई ने वीडियो देखने के दौरान कहा कि क्या ये बैलेट पेपर है? वहां हिस्सा कहा है, जिसमें आप दावा कर रहे है कि ऑफिसर बैलेट पेपर ले कर चले गए। वीडियो देखकर सीजेआई नाराज हो गए और कहा कि ये लोकतंत्र का मजाक है। लोकतंक्त की हत्या हुई है। ये क्या रिटर्निंग ऑफिसर करता है। हम नहीं चाहते की देश में लोकतंत्र की हत्या हो।
सीजेआई ने मामले में नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव की पवित्रता बरकरार रखने के लिए चंडीगढ़ मेयर चुनाव की डिटेल पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार के पास जमा होंगी। इतना ही नहीं सीजेआई ने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर कैमरे की तरफ क्यों देख रहा है? ये कोई भगौड़ा नहीं है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!
Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1
Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1