-
अजित पवार ने की अपील, भावनाओं में बहकर किसी को वोट न दें
मुंबई,। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने आम जनता से कहा है कि वह किसी प्रकार की भावनाओं में बहकर वोट न करें। इस समय पवार परिवार के गढ़ माने जाने वाले बारामती के लिए सियासी संघर्ष तेज होता नजर आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना की सरकार में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने क्षेत्र की जनता से भावुक अपीलों में नहीं फंसने की अपील की है। साथ ही वादा किया है कि अगर जनता उनके उम्मीदवार को वोट देती है, तो केंद्र की मदद से विकास की रफ्तार को बढ़ाया जाएगा। फिलहाल, यहां से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के बेटी सुप्रिया सुले सांसद हैं।
नाम लिए बिना शरद पवार पर निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री पवार ने कहा कि पता नहीं कुछ लोग कब रुकेंगे। हो सकता है कोई भावुक अपील हो कि ये आखिरी चुनाव होगा। पता नहीं कौन सा आखिरी चुनाव होगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि भावनाओं में बहकर वोट मत दीजिएगा। उन्होंने वादा किया वह जल्द ही महायुति का उम्मीदवार घोषित कर देंगे। पवार ने पुणे जिले के बारामती में एक जनसभा में कहा, आपने इतने सालों तक एक वरिष्ठ की बात सुनी। अब मेरी बात सुनें और जिस लोकसभा उम्मीदवार को मैं खड़ा करने जा रहा हूं उसे वोट दें।
अजित ने कहा कि मैं फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बता सकता हूं कि लोगों ने मेरे उम्मीदवार को वोट दिया है। यह मत भूलिये कि जब आप मुसीबत में थे तो मदद के लिए कौन आया था। बारामती से विधायक अजित पवार ने यह भी कहा कि यदि आप अच्छा काम करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए कुछ आलोचना स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि इंदपुर, दौंड, पुरंदर, खड़कवासला और बारामती में कई विकास परियोजनाएं जारी की गई हैं, इनमें सड़कें, जल आपूर्ति, शॉपिंग कॉम्प्लैक्स, बाजार जैसे प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!
Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1
Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1