- 150 लोकसभा सीटों पर भाजपा जल्द उतारेगी उम्मीदवार, कंगना को भी मिल सकता है टिकट

150 लोकसभा सीटों पर भाजपा जल्द उतारेगी उम्मीदवार, कंगना को भी मिल सकता है टिकट

नई दिल्ली। आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा हर एक सीट पर मंथन कर रही है। जहां कमजोरियां हैं उनको दूर किया जा रहा है। हारी हुई सीटों को झटकने की रणनीति पर काम चल रहा है। अबकी बार 400 पार का नारा साकार करने के लिए भाजपा उन सीटों पर ज्यादा ध्यान दे रही है जिस पर चुनौतियां ज्यादा है। ऐसी ही करीब 150 सीटें हैं जिनके लिए बहुत जल्द भाजपा अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है लेकिन भाजपा उन्हें शायद ही हिमाचल से चुनाव लड़वाए। इसके अलावा पूर्व मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर और भाजपा के प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा का नाम भी चर्चा में चल रहा है। इसके अलावा तलबगारों की बात की जाए तो उनकी भी एक लंबी सूची है।

Kangana Ranaut can contest Lok Sabha elections from chandighar sitting bjp  mp Kirron Kher - India Hindi News - चंडीगढ़ से कंगना रनौत के चुनाव लड़ने की  चर्चा, भाजपा ने सर्वे तक करा लिया; क्यों कयास, देश न्यूज

हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट भी इन सीटों में शामिल है। अब यहां पर भाजपा ने अपनी किलेबंदी तय समय से पहले करने का निर्णय लिया है। हिमाचल प्रदेश की लोकसभा की यह इकलौती सीट है, जो कांग्रेस के पास है। हालांकि, यह सीट पहले भाजपा के पास ही थी, लेकिन 2021 में यहां उपचुनाव हुए थे, जिसके बाद यह सीट कांग्रेस की झोली में चली गई।सूत्र बताते हैं कि दिल्ली में जिन सीटों पर पहले प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करने की चर्चा चल रही है। उसमें मंडी संसदीय सीट भी शामिल है। 

Kangana Ranaut Will Contest 2024 Lok Sabha Elections On Bjp Ticket  Emergency Actress Father Gave A Big Hint - Entertainment News: Amar Ujala -  Kangana Ranaut:कंगना रणौत भाजपा के टिकट पर लड़ेंगी

यहां पर भी तय समय से पहले प्रत्याशी के नाम का ऐलान हो सकता है। भाजपा की रणनीति है कि हारी हुई सीटों पर पहले से प्रत्याशियों को मैदान में उतारकर प्रचार को समय से पहले शुरू कर दिया जाए।मंडी संसदीय सीट पर भाजपा के टिकट के तलबगारों की एक लंबी सूची सामने आ रही है। हालांकि, सबसे पहला नाम पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का चल रहा है, लेकिन जयराम ठाकुर चुनाव न लड़ने की बात पहले ही कह चुके हैं। इसके अलावा पूर्व में भाजपा के प्रत्याशी रह चुके ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष एवं हिप्र नगर निकाय अध्यक्ष/उपाध्यक्ष फेडरेशन के अध्यक्ष चमन कपूर, भाजपा नेता अजय राणा और पूर्व में लोकसभा का चुनाव लड़ चुके आश्रय शर्मा के नाम प्रमुख रूप से चर्चा में चल रहे हैं।



ये भी जानिए...........

2024 में भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ने को तैयार एक्ट्रेस कंगना रनौत...पिता  ने किया कंफर्म - kangana ranaut lok sabha elections bjp ticket amardeep  ranaut bjp-mobile
ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर पूर्व में लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रह चुके हैं लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए थे। ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर कारगिल हीरो के नाम से जाने जाते हैं। चमन कपूर मंडी और कुल्लू जिलों में अपनी अच्छी पकड़ रखते हैं, क्योंकि मंडी जिला इनकी जन्मभूमि और कुल्लू जिला इनकी कर्मभूमि है। साथ ही इनकी जगत प्रकाश नड्डा और जयराम ठाकुर के साथ भी काफी नजदीकियां हैं। आपदा के समय में भी इन्होंने लोगों की काफी ज्यादा मदद की। भाजपा नेता अजय राणा लंबे समय से टिकट के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। इस बार भी अजय राणा फिर से रेस में हैं। पूर्व में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ चुके आश्रय शर्मा भी भाजपा के टिकट के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। आश्रय शर्मा नड्डा और जयराम ठाकुर से मिलकर अपनी बात रख चुके हैं।इसके साथ ही पूर्व सांसद महेश्वर सिंह भी टिकट की आस में हैं। लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए ही पार्टी कोई निर्णय कर सकती है।
Kangana Ranaut Will Contest 2024 Lok Sabha Elections On Bjp Ticket  Emergency Actress Father Gave A Big Hint - Entertainment News: Amar Ujala -  Kangana Ranaut:कंगना रणौत भाजपा के टिकट पर लड़ेंगी

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag