- पैसे को लेकर विवाद, 25000 रुपए देने के बहाने बुलाया दिल्ली में एएसआई की मर्डर मिस्ट्री

नई दिल्ली पूर्वी दिल्ली में एएसआई की सरेआम हत्या के मामले में कई अहम जानकारी सामने आई है। पुलिस को शुरुआत जांच में पता चला है कि आरोपी शख्स और एएसआई के बीच पैसे को लेकर विवाद था। पुलिस को शक है कि आरोपी ने पूरी तैयारी के साथ इस घटना को अंजाम दिया। उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंदनगरी इलाके में मंगलवार को पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) दिन-दिहाड़े कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब घटना से जुड़ी कुछ जानकारी सामने आई है। पुलिस की शुरुआत की जांच में पता चला है कि एएसआई और आरोपी शख्स के बीच में पैसे को लेकर विवाद था। उसी विवाद की वजह से 44 साल के एक शख्स ने पहले एएसआई को गोली मारकर उसकी जान ले ली। बाद में भागने में असफल होने के बाद आरोपी ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी दिल्ली नगर निगम के एक संविदा कर्मचारी मुकेश कुमार ने ऑटो-रिक्शा चालक पर भी गोली चलाई। रिक्शा-चालक इस दौरान बच गया, लेकिन गोलीबारी में एक स्कूटर सवार भी घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना मीत नगर फ्लाईओवर के पास हुई। गोली लगने के बाद एएसआई दिनेश शर्मा की मौत हो गई। पुलिस की मानें तो मुकेश ने 3 साल पहले किसी कारोबार के लिए शर्मा से पांच पांच लाख रुपए उधार लिए थे, लेकिन बकाया चुका नहीं पाया था। एएसआई शर्मा मुकेश से 25 हजार रुपये लेने आए थे लेकिन उनके बीच बहस हो गई। बहस के बाद मुकेश ने हथियार निकाला और शर्मा फर गोलियां चला दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag