- अयोध्या में भाजपा की हार पर छलका सांसद का दर्द- बोले जिन्होंने खून बहाया उन्ही को जिताया

अयोध्या में भाजपा की हार पर छलका सांसद का दर्द- बोले जिन्होंने खून बहाया उन्ही को जिताया

वृंदावन अयोध्या की हार भाजपा भुला नहीं पा रही है। रह रहकर मन में कसक उठ रही है। उन्नाव से भाजपा सांसद स्वामी डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा अयोध्या में भाजपा की हार निश्चित तौर पर चिंताजनक है। लेकिन, हम अयोध्या विधानसभा में नहीं हारे। जबकि जौनपुर की चार विधानसभा सीटों में भाजपा को हार मिली। आश्चर्य की बात है कि जिस अयोध्या में रामभक्त हार गए , जबकि सरयू में जिसने खून बहाया, उनकी जीत हो गई। अयोध्या के बारे में डा. साक्षी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़े विकास कार्य करवाए। एयरपोर्ट बनवाया, राममंदिर बना, सड़क और बाजार बने। बावजूद इसके अयोध्या में पार्टी की हार निश्चित तौर पर चिंताजनक है।श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही जामा मस्जिद पर डा. साक्षी ने कहा जिस तरह अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बना है। उसी तरह मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि भी दिव्य रूप लेगी। अदालत को भी समझ आ जाएगा और जन्मभूमि के हित में अदालत निर्णय देगी। जल्द ही मथुरा में दिव्य और भव्य श्रीकृष्ण का मंदिर बनेगा। परिक्रमा मार्ग की संत कालोनी स्थित साक्षी निवास आश्रम में शुक्रवार को पहुंचे सांसद स्वामी डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा मुझे ठाकुर बांकेबिहारी, राधारानी, श्रीराम और ब्रजवासियों का आशीर्वाद मिला है। सबसे पहले मथुरा से चुनाव जीता और फिर लगातार बड़े-बड़े नेताओं की जमानत जब्त कराकर सात बार सांसद बना। जो कि किसी अदृश्य शक्ति की कृपा का ही कारण है। चुनाव में बड़े नेताओं की जमानत जब्त करवाकर चुनाव जीता है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag