- LAC पर पेट्रोलिंग को लेकर भारत-चीन के बीच बनी नई सहमति, विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

LAC पर पेट्रोलिंग को लेकर भारत-चीन के बीच बनी नई सहमति, विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

एलएसी पर गश्त को लेकर भारत और चीन के बीच नई सहमति बनी है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता के सवाल पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि भारत और चीन के बीच पिछले कई हफ्तों से कूटनीतिक और सैन्य वार्ता चल रही है।

 

नई दिल्ली। एलएसी पर गश्त को लेकर भारत और चीन के बीच नई सहमति बनी है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता के सवाल पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि भारत और चीन के बीच पिछले कई हफ्तों से कूटनीतिक और सैन्य वार्ता चल रही है।

 

उन्होंने कहा, एलएसी के मुद्दों पर चीन के साथ हमारा समझौता है। सैनिकों की वापसी और स्थिति के समाधान के लिए गश्त की व्यवस्था की गई है। हम अभी भी समय और व्यस्तताओं के अनुसार द्विपक्षीय मुद्दे पर काम कर रहे हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag