Madhya Pradesh News: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर के बयान को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गांधी पार्क पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों द्वारा करीब 2 घंटे तक धरना दिया इस दौरान पूरा गांधी पार्क क्षेत्र पुलिस छाबनी में तब्दील रहा। जिस कारण कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला दहन नहीं कर पाये।
गुरुवार दोपहर के समय से कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और धरना दिया। कांग्रेसी कार्यकर्ता अनुराग ठाकुर का पुतला दहन करने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते लगभग 2 घंटे तक धरना देने के बाद बिना पुतला दहन के धरना समाप्त करना पड़ा। कांग्रेस के प्रदर्शन और पुतला दहन की जानकारी लगने के बाद से ही पुलिस अलर्ट थी। सुबह के समय ही बड़ी संख्या में पुलिस जवान गांधी पार्क पर तैनात कर दिए गए थे लगभग 5 घंटे तक पूरा इलाका छाबनी में तब्दील रहा। गांधी पार्क की ओर आने वाले मार्गों पर पुलिस जवान तैनात रहे धरना समाप्त होने के काफी देर तक पुलिस अलर्ट रही।
धरना प्रदर्शन के दौरान एसडीएम अनिल बनवारिया, नायब तहसीलदार मयंक तिवारी, शंभु मीना एवं 6 थानों के थानों प्रभारी मौजूद रहे। साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी पानी का टेंडर नगर पालिका के कर्मचारी एवं पानी के कैन भर कर रखे थे। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं की अपेक्षा कई गुना पुलिस जवान तैनात थे।
यह भी पढ़िए Datiya News: मलेरिया विभाग द्वारा डेंगू नियंत्रण हेतु एडवाइजरी जारी की
इस दौरान पुलिस से भी बहस हुई और कांग्रेसियों ने अधिक पुलिस जवान तैनात किए जाने को लेकर भी कई तरह के सवाल उठाए। धरना के दौरान कार्यकर्ताओं का काफी देर तक संबोधन चला। जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाए। उन्होने कहा कि अनुराग ठाकुर ने संविधान का अपमान किया है। संसद में किसी की जाती कैसे पूछ सकते हैं। साथ ही मुर्दाबाद के नारे में लगाए गए। इसी दौरान अशोकनगर विधायक हरी बाबू राय ने कहा कि हम लोगों को आवश्यकता है कि कार्यकर्ता बढ़ाएं, धरना प्रदर्शन के लिए अधिक लोगों को आना चाहिए। साथ ही विधायक हरी बाबू राय ने कहा कि पुलिस भले ही हमारे साथ मारपीट करे, हमें गाडिय़ों में भर ले जाए लेकिन प्रदर्शन इसी तरह से करते रहेंगे।