- MP News: शहडोल जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. जीएस परिहार पर महिला डॉक्टर द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों जांच के बीच उनका (महिला डॉक्टर) एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

MP News: शहडोल जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. जीएस परिहार पर महिला डॉक्टर द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों जांच के बीच उनका (महिला डॉक्टर) एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

MP News:  इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए मार्मिक अपील की है। वीडियो में महिला डॉक्टर अपील कर रही है कि सिविल सर्जन प्रभावशाली व्यक्ति हैं।

चूंकि वह अपने पद पर हैं, इसलिए जांच के दौरान पीड़ित कर्मचारी उनके खिलाफ बोलने से डरेंगे। इसलिए पहले उन्हें जिला अस्पताल से हटाया जाए, तभी सच्चाई सामने आएगी। शिकायतकर्ता डॉक्टर ने वीडियो के जरिए आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि भगवान जाने कि जिला अस्पताल में अब तक कितनी महिला कर्मचारी सिविल सर्जन की प्रताड़ना का शिकार हुई हैं, उन सभी मां-बेटियों को सम्मानजनक न्याय चाहिए। महिला डॉक्टर ने वीडियो में यह भी कहा है कि सिविल सर्जन डॉ. परिहार की प्रताड़ना से मैं मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित हो चुकी हूं। यदि भविष्य में मेरे साथ कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसके लिए डॉ परिहार जिम्मेदार होंगी।

यह भी पढ़िए 

ऐसे गंभीर आरोपों के साथ जारी इस वीडियो ने प्रदेश की सियासत गरमा दी है। जानकारी सामने आई है कि यह वीडियो महिला डॉक्टर ने पीएम और सीएम को ट्वीट किया है। कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर हर दिन सवाल उठ रहे हैं। इन गंभीर आरोपों के बाद एक बार फिर प्रदेश में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले के उजागर होने के बाद कलकत्ता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज का हालिया मामला ताजा हो रहा है।

उमर अब्दुल्ला की टिप्पणी का जबाव दिया साव ने

दोस्तों आपके लिए एक जानकारी है अगर आप भी भारत के नागरिक हैं तो आपको हमारे Whatsapp Channel से जरूर जुड़ना चाहिए क्योंकि भारत की जितनी भी लेटेस्ट न्यूज़ , सरकारी नौकरी या कोई अन्य नौकरी या किसी भी प्रकार की सरकारी योजना है किसी भी प्रकार का अपडेट आपको Whatsapp Channel के माध्यम से आसान भाषा में दिया जाता है और वेबसाइट के माध्यम से भी दिया जाता है तो आप चाहें तो नीचे दिए गए लिंक के जरिए से जुड़ सकते हैं।

मृतक डॉक्टर वहां के प्रबंधन के खिलाफ कुछ सच सामने लाने की कोशिश भी कर रही थी। लेकिन उसे रास्ते से हटा दिया गया। पूरी घटना के बाद जांच के दौरान हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। शहडोल जिला अस्पताल में पदस्थ दो महिला डॉक्टरों ने सिविल सर्जन डॉ परिहार पर लिखित में गंभीर आरोप लगाए हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag