- Indore Weather Update: इंदौर में चार दिन तक सामान्य रहेगा तापमान, 19 दिसंबर के बाद बढ़ेगी ठंड

Indore Weather Update: इंदौर में चार दिन तक सामान्य रहेगा तापमान, 19 दिसंबर के बाद बढ़ेगी ठंड

इंदौर शहर में रविवार सुबह उत्तरी हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड रही। दोपहर में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज भी तापमान सामान्य के करीब ही रहेगा। हालांकि, सुबह और शाम को ठंड का अहसास होगा।

इंदौर में पिछले दो दिनों में ठंड का प्रकोप कुछ कम हुआ है। उत्तरी हवाएं सुबह और रात में लोगों को ठंड का एहसास करा रही हैं। दोपहर में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है।

यह भी पढ़िए- मौसम अपडेट: शिमला से भी ठंडी दिल्ली... शीतलहर से कांपेगा यूपी

 रविवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान के ऊपर एक प्रतिचक्रवात बना हुआ है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के ऊपर चक्रवाती घेरे के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि रात का तापमान 10 डिग्री से कम रहने की संभावना है।

 दोपहर में धूप खिलने से मिलेगी राहत

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद 19 दिसंबर से इंदौर में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। फिलहाल तीन से चार दिन तक तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा। दोपहर में धूप खिलने से ठंड से राहत मिलेगी।

 सुबह और रात में कड़ाके की ठंड का अहसास

रविवार की सुबह उत्तरी हवाओं ने ठंड का अहसास कराया। वहीं दोपहर में धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार को तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा। सुबह और रात में ठंड का प्रकोप महसूस होगा।

 

इधर... प्रदेश के नौ शहरों में पांच डिग्री से नीचे गिरा तापमान

उत्तर से आ रही लगातार बर्फीली हवाओं के कारण पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। नौ शहरों में तापमान पांच डिग्री से नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे कम तापमान एक डिग्री सेल्सियस शहडोल के कल्याणपुर और पचमढ़ी में दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

पिछले 10 साल में यह दूसरा मौका है जब दिसंबर इतना ठंडा रहा है। भोपाल में 2021 में चार डिग्री से कम तापमान दर्ज किया गया था। रविवार को 17 शहर शीतलहर की चपेट में रहे। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को रायसेन, राजगढ़, खंडवा, शाजापुर, उमरिया, मंडला, सिवनी, नौगांव, अनूपपुर, नीमच, शिवपुरी, सिंगरौली, पचमढ़ी में शीतलहर का असर रहा।

यह भी पढ़िए- Iran Hijab Controversy: ईरान में सिंगर ने बिना हिजाब पहने यूट्यूब पर डाला वीडियो, तो मिली चौंकाने वाली सजा

भोपाल, सीहोर, शहडोल और जबलपुर में भीषण शीतलहर चली। भोपाल, पचमढ़ी, रायसेन, राजगढ़, जबलपुर, मंडला, नौगांव, उमरिया और मलाजखंड में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहा।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag