- मध्य प्रदेश में शून्य से नीचे गिरा तापमान, अमरकंटक में जमी बर्फ...तस्वीरों में देखें शिमला जैसा नजारा

मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में साल 2024 का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। तापमान शून्य से नीचे चला गया। इससे परेशानी तो हुई, लेकिन लोग घरों से बाहर निकले और बर्फबारी का लुत्फ उठाया।

समुद्र तल से 1065 मीटर की ऊंचाई पर विंध्य और सतपुड़ा मैकल पहाड़ियों के केंद्र बिंदु पर स्थित नर्मदा के उद्गम स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में मंगलवार 17 दिसंबर को वर्ष 2024 की सबसे अधिक सर्द सुबह दर्ज की गई। यहां का तापमान 0 डिग्री से नीचे चला गया है।

 नर्मदा के उद्गम से लेकर कपिलधारा तक पूरा अमरकंटक शहर मंगलवार की सुबह कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा था। रात में तापमान में गिरावट के कारण घास पर जमी ओस पूरी तरह बर्फ में बदल गई थी।

यह भी पढ़िए- अमृतसर ब्लास्ट: इस्लामाबाद थाने में धमाका...अमृतसर में हड़कंप, पंजाब पुलिस जांच में जुटी

नर्मदा का पानी भी बिलकुल स्थिर बर्फ जैसा लग रहा था। चारों ओर हरी घास एकदम सफ़ेद और सख्त हो गई थी। लोग घास से बर्फ उठाकर भी महसूस कर रहे थे।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने उठाया आनंद

  • वाहन पूरी तरह बर्फ से ढक गए थे। अमरकंटक घूमने आए पर्यटक, तीर्थयात्री और स्थानीय नागरिक कड़ाके की ठंड के बावजूद बाहर निकले और इस नजारे को करीब से देखने का आनंद लिया।
  • अमरकंटक के साथ ही पुष्पराजगढ़ के ग्रामीण इलाकों में मंगलवार की सुबह कड़ाके की ठंड रही। अनूपपुर जिले में भी कड़ाके की ठंड का माहौल बना हुआ है। 12 दिसंबर से उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण अमरकंटक समेत पूरे जिले का तापमान लगातार गिर रहा था।
  • जमीन पर ओस जमने लगी थी। पाला गिरने लगा था। ठंड ने पेड़-पौधों, जानवरों और इंसानों पर कहर बरपाया हुआ था। पिछले साल अमरकंटक में तापमान इतने कम स्तर पर नहीं आ पाया था।

तीन साल बाद यहां कड़ाके की ठंड लौटी है।

तीन साल बाद यहां कड़ाके की ठंड लौटी है। अमरकंटक में मौजूद पर्यटक और श्रद्धालु यहां के ठंडे मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं और मौसम भी शिमला, पचमढ़ी जैसी ठंड का नजारा दे रहा है, जिसके चलते लोग भी अमरकंटक के वातावरण की जानकारी लेकर रोजाना बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और सुबह जल्दी उठकर ठंड के नजारे का लुत्फ उठा रहे हैं।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

इंदौर: 21 नवंबर तक कड़ाके की ठंड से राहत, बढ़ेगा तापमान

इस बीच, इंदौर से खबर है कि सोमवार को हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी होने से शहरवासियों को ठंड से राहत मिली और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार के मुकाबले सोमवार को दिन के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।

वहीं, न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। दिन में 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हवाएं चलीं। भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है जो तमिलनाडु की ओर बढ़ रहा है।

यह भी पढ़िए- पीएम मोदी की मौजूदगी में पार्वती, कालीसिंध, चंबल लिंक परियोजना के एमओयू पर हस्ताक्षर... एमपी-राजस्थान के किसानों को होगा फायदा

इसके असर से इंदौर में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। आने वाले दिनों में हिमालय क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो जाएगा। इसके चलते इंदौर में 21 नवंबर तक कड़ाके की ठंड से शहरवासियों को राहत मिलेगी और दिन-रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद ही शहर के तापमान में गिरावट आएगी।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!
Testing
  • 2026-10-16 21:55:50

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al vdcasino vdcasino mumu模拟器 雷电模拟器 向日葵 holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş giftcardmall Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Casibom Giriş Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Jojobet Jojobet Giriş Jojobet Jojobet Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş matbet matbet giriş Bahsegel Bahsegel Giriş Bahsegel Bahsegel Giriş Bahsegel Bahsegel Giriş Bahsegel Bahsegel Giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Casibom Giriş Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Marsbahis Marsbahis Giriş Marsbahis Marsbahis Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş mygift jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş vaycasino vaycasino giriş vaycasino güncel giriş perabet perabet giriş tatvan escort bitlis escort bitlis escort tatvan escort vaycasino holiganbet holiganbet sekabet tempobet casibom Fixbet Fixbet Giriş Fixbet Fixbet Giriş Fixbet Fixbet Giriş Fixbet Fixbet Giriş Fixbet Fixbet Giriş Fixbet Fixbet Giriş grandpashabet güncel giriş casibom grandpashabet tipobet holiganbet sahabet jojobet grandpashabet sekabet matbet buca Buca escort Buca escort bayan