- सगी बहनों के धर्मांतरण मामले में एक और गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान दिल्ली से गिरफ्तार

सगी बहनों के धर्मांतरण मामले में एक और गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान दिल्ली से गिरफ्तार

अब्दुल रहमान का असली नाम महेंद्र पाल जादौन है। वह फिरोजाबाद जिले के रामगढ़ गाँव का रहने वाला है।
उत्तर प्रदेश में आगरा के सदर क्षेत्र की दो बहनों के जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में अब्दुल रहमान को दिल्ली के पुराना मुस्तफाबाद से गिरफ्तार किया है। इस मामले में गिरफ्तार गोवा की आयशा ने पूछताछ में अब्दुल रहमान का नाम लिया था। बताया गया कि रहमान, आयशा को धर्म परिवर्तन के लिए पैसे देता था। इसके बाद पुलिस ने रहमान के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया और उसे पकड़ने के लिए दिल्ली में छापेमारी की।

आपको बता दें कि अब्दुल रहमान का असली नाम महेंद्र पाल जादौन है। वह फिरोजाबाद जिले के रामगढ़ गाँव का रहने वाला है। पहले उसने ईसाई धर्म अपनाया और फिर वर्ष 1990 में उसने मुस्लिम धर्म अपना लिया। वह मजदूरी के लिए दिल्ली गया, जहाँ उसकी मुलाकात मौलाना कलीम सिद्दीकी से हुई। इसके बाद वह उसके गिरोह में शामिल हो गया और धर्म परिवर्तन का काम करने लगा। कलीम सिद्दीकी सामूहिक धर्मांतरण के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। अब्दुल रहमान अब उसका नेटवर्क चला रहा था।

क्या आतंकी फंडिंग का पता चल रहा है?

छापेमारी के दौरान पुलिस को उसके घर से हरियाणा से लापता एक लड़की भी मिली है। पुलिस को शक है कि उसे भी जबरन धर्मांतरण के लिए लाया गया था। रहमान के घर से मुस्लिम धार्मिक पुस्तकें और धर्मांतरण से जुड़ा साहित्य भी मिला है। वह मुस्तफाबाद इलाके में एक बकायदा ऑफिस चला रहा था, जहाँ से यह सारा काम होता था।

पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि अब्दुल रहमान का एक भतीजा लंदन में रहता है, जो धर्मांतरण के लिए विदेश से पैसे भेजता था। अब पुलिस इस बात की भी जाँच कर रही है कि क्या इस गिरोह को कहीं से आतंकी फंडिंग मिल रही थी।
इस मामले में पुलिस ने शनिवार को गिरोह के 10 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। सभी को 10 दिन की रिमांड पर लिया गया है। अब्दुल रहमान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जाँच कर रही है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag