- सिंधिया के प्रयासों से मुंगावली का संजीवनी क्लीनिक हुआ बहाल, लोगों को मिलेगी इलाज की सुविधा ?

सिंधिया के प्रयासों से मुंगावली का संजीवनी क्लीनिक हुआ बहाल, लोगों को मिलेगी इलाज की सुविधा ?

डॉक्टरों की तैनाती से अब न केवल शहरवासियों को, बल्कि आसपास के गांवों के लोगों को भी प्राथमिक एवं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। 

यह क्लिनिक अब आपातकालीन आवश्यकताओं के मद्देनजर एक विश्वसनीय स्वास्थ्य केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

अशोकनगर, मध्य प्रदेश। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के सक्रिय हस्तक्षेप से मुंगावली का संजीवनी क्लिनिक एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तैयार है। 

शहर के मल्हारगढ़ रोड स्थित फिल्टर प्लांट के पास दो साल पहले बना यह क्लिनिक डॉक्टरों की अनुपलब्धता के कारण अब तक बंद था। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया को जैसे ही स्थिति की जानकारी मिली, उन्होंने जिला कलेक्टर से चर्चा कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद दो डॉक्टरों की नियुक्ति सुनिश्चित की गई।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag