- Srinagar: सचिवालय स्थित उपमुख्यमंत्री कार्यालय में हंगामा, दिल्ली की महिला से हुआ था विवाद, दोनों पक्ष खामोश

Srinagar: सचिवालय स्थित उपमुख्यमंत्री कार्यालय में हंगामा, दिल्ली की महिला से हुआ था विवाद, दोनों पक्ष खामोश

श्रीनगर सचिवालय स्थित उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के कक्ष में दिल्ली की एक महिला से बहस के बाद हंगामा हो गया। महिला गांजा-भांग को वैध बनाने के समर्थन में थी। बहस के दौरान महिला ने रिकॉर्डिंग शुरू कर दी, जिस पर उपमुख्यमंत्री ने आपत्ति जताई और फोन छीनने की कोशिश की।
नागरिक सचिवालय स्थित उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के कक्ष में मंगलवार को उस समय हंगामा मच गया, जब दिल्ली की एक महिला से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच फोन पर हाथापाई भी हुई।

हालांकि, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है, जबकि महिला ने कथित तौर पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे बाद में उन्होंने वापस ले लिया। बताया जा रहा है कि आज दोपहर जब उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी अपने कक्ष में कुछ विधायकों के साथ किसी मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे। इनमें जिला डोडा का एक विधायक भी शामिल है।

इसी बीच, गांजा-भांग को वैध बनाने के समर्थन में अभियान चला रही दिल्ली की एक महिला भी उनसे मिलने आई। बताया जा रहा है कि उक्त महिला से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री की किसी बात पर बहस हो गई और उक्त महिला ने फोन पर रिकॉर्डिंग शुरू कर दी।
उपमुख्यमंत्री ने कथित तौर पर इस पर आपत्ति जताई और महिला को रिकॉर्डिंग करने से रोका। लेकिन महिला ने रिकॉर्डिंग जारी रखी और इस पर उपमुख्यमंत्री अपनी सीट से उठकर उसके हाथ से फोन छीनने की कोशिश की। जिसमें महिला के हाथ में हल्की चोट आई।

बताया जा रहा है कि वहां मौजूद विधायकों ने भी कथित तौर पर हस्तक्षेप किया और उन्होंने भी महिला को शांत रहने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि बाद में महिला इलाज के लिए एसएमएचएस अस्पताल गई और उसने कथित तौर पर उपमुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
हालांकि, बाद में उसने अपनी शिकायत वापस ले ली और उपमुख्यमंत्री ने भी अपने कार्यालय में हंगामा करने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई के लिए दबाव नहीं बनाया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag