- सम्राट चौधरी ने सदन में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "मैं गृह मंत्री हूं...मेरे पास भी आप लोगों की फाइलें हैं, मैं सबका इलाज करूंगा।"

सम्राट चौधरी ने सदन में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा,

सम्राट चौधरी ने विपक्षी नेताओं से कहा कि वे जो भी मांगेंगे, उसकी जांच करेंगे और जहां भी वे होंगे, सच सामने आएगा। सरकार का काम सही समय पर सही फैसले लेना है।

सोमवार (23 फरवरी, 2026) को बिहार विधान परिषद में गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुशासन स्थापित करने के लिए सरकार के प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने सदन को बताया कि NEET छात्र मामले में पुलिस ने कार्रवाई की थी, लेकिन जब कुछ लोगों ने सवाल उठाए तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने CBI जांच की सिफारिश की। उन्होंने इस मौके पर विपक्ष पर भी हमला बोला।

NEET छात्र मामले को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि पुलिस ने जांच की, रिपोर्ट दी और सार्वजनिक बयान दिया, लेकिन कुछ लोगों ने हंगामा किया। किसी गलतफहमी में न रहें। मैं हर एक व्यक्ति से निपटूंगा। मैं किसी को नहीं छोड़ सकता। मेरे पास हर एक व्यक्ति का रिकॉर्ड है। 

सही समय पर एक्शन लिया जाएगा: सम्राट चौधरी
विपक्षी सदस्यों की तरफ देखते हुए उन्होंने आगे कहा, "आपकी फाइल भी है। आप कहेंगे तो मैं आपको दिखा दूंगा। मैं होम मिनिस्टर हूं। मुख्यमंत्री ने मुझे जिम्मेदारी दी है। मेरे पास सबका रिकॉर्ड है कि कौन क्या कर रहा है। किसने क्या किया है। सरकार का काम सही समय पर सही फैसला लेना है। इसलिए सही समय पर एक्शन लिया जाएगा।"

समर्थ चौधरी ने विपक्षी नेताओं से कहा कि आप जो भी मांगेंगे, हम उसकी जांच करेंगे। तार वहीं तक जाएंगे जहां आप हैं, कहीं और नहीं। किसी गलतफहमी में न रहें।

बिहार में फिरौती की घटनाएं सबसे कम
विपक्ष के कानून-व्यवस्था पर सवालों पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 में बिहार में हत्या के मामलों में 6,000 से ज्यादा लोग गिरफ्तार हुए। लूट के मामलों में 2,264 लोग गिरफ्तार हुए। आज अगर देश में फिरौती के लिए किडनैपिंग सबसे कम है, तो वह बिहार है। वे (विपक्ष) कह रहे थे कि डकैती में... डकैती के मामले में हम देश में 31वें स्थान पर हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag