- यूपी में विकास की अपार संभावनाए-अमित शाह

यूपी में विकास की अपार संभावनाए-अमित शाह

लखनऊ। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यहां कहा कि देश में यूपी का महत्व एक नंबर पर है। इतने बड़े सूबे के विकास के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता है। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट सफल हो चुका है। इसके लिए कानून, इंफ्रास्ट्रक्चर और पॉलिसी जरूरी है। यूपी में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधर रहा है।
समिट के एक सत्र को सम्बोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि योगी सरकार कड़े फैसले लेने के लिए जानी जाती है। आदित्यनाथ ने हाल के दिनों में कई कड़े फैसले लिए हैं। जिसका लाभ उनकी सरकार को मिलते हुए दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य के अंदर अगर इंडस्ट्री लानी है और इन्वेस्टमेंट लाना है तो पांच चीजें होनी चाहिए। पहला कानून व्यवस्था ठीक हो। दूसरा राज्य का इंफ्रास्ट्रक्चर होना चाहिए। तीसरा इंडस्ट्री और फाइनेंस की सुविधा हो। राज्य सरकार पारदर्शी तरीके से चलनी चाहिए। सरकार त्वरित निर्णय लेनी वाली होनी चाहिए। पहले पांचों चीजों में निराशा हाथ लगती थी, लेकिन आज योगी सरकार ने इसे जमीन पर उतारा है। उतर प्रदेश सरकार पारदर्शी तरीके से चल रही है। एक प्रकार से इंडस्ट्री और इन्वेस्टमेंट के लिए अनुकूल वातावरण बना है। योगी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag