-
गरीब के कल्याण का सपना साकार कर रही है विकास यात्रा -पूर्व विधायक जवाहर सिंह रावत
विकास यात्रा में हितग्राहियों को दिया मौके पर ही हितलाभ
डबरा (बेजोड रत्न)। शासन द्वारा चलाई जा रही जन हितेषी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है या नहीं एवं केंद्र और राज्य सरकार द्वारा देश के साथ ही मध्य प्रदेश के विकास में किए गए प्रोन्नत कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ५ फरवरी संत रविदास जी की जयंती से पूरे प्रदेश भर में शहर से लेकर गांव तक विकास यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में भितरवार विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के विधानसभा प्रभारी नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल के नेतृत्व में विकास यात्रा निकाली जा रही है जो कि यात्रा के तीसरे दिन घाटीगांव ब्लॉक के ग्राम रेहट, चराई रेहट, चराई पीलखाना, घेंघोरी, महा रामपुरा, बेरखेड़ा, कैंट होते हुए ग्राम सिरसा पहुंची। इस दौरान ग्रामीण जनों द्वारा विकास यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर दो कई जगह कलश यात्रा के साथ स्वागत किया गया।
शुक्रवार को निकाली गई विकास यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक जवाहर सिंह रावत ने उपस्थित ग्रामीण जनों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं ग्रामीण जनों की समस्याएं सुनी जिनका मौके पर उपस्थित अधिकारियों के माध्यम से निराकरण कराया। तत्पश्चात लाडली लक्ष्मी योजना, खाद्यान पात्रता पर्ची, प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश, सुलभ शौचालय, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अलावा कई अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को संबंधित योजनाओं की स्वीकृति के पत्र प्रदान करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में विकास यात्रा निकालने का मूल उद्देश्य आम गरीब के कल्याण की भावना को लेकर यह अभियान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा पूरे प्रदेश में चलाया गया है, संबंधित कोई भी व्यक्ति जो पात्र योजनाओं के संबंधित है वह उन योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे और शहर से लेकर गांव तक के विकास की जो मूलभूत आवश्यकता है उनको पूरा करने के लिए यह अभियान चलाया गया है। इस दौरान कई पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!